विश्व

वॉर ब्रेकिंग: कीव में रूसी बमबारी की वजह से 4 लोगों की मौत

jantaserishta.com
21 March 2022 11:14 AM IST
वॉर ब्रेकिंग: कीव में रूसी बमबारी की वजह से 4 लोगों की मौत
x

कीव: यूक्रेन की राजधानी कीव में रूस की बमबारी की वजह से चार लोगों की मौत हो गई है. बमबारी की वजह से कीव के Podilsky जिले में एक जगह पर आग लग गई थी. इस आग की वजह से चार लोगों की मौत हो गई.

रूसी बमबारी के बाद सुमी के केमिकल प्लांट से अमोनिया गैस लीक होने की जानकारी मिली है. अमोनिया Sumykhimprom केमिकल प्लांट से लीक हुई है. इसका असर 2.5 किलोमीटर तक देखा गया है. लोगों से कहा गया है कि अमोनिया की चपेट में आने पर वह अंडरग्राउंड शेल्टर में चले जाएं. या फिर बाथरूम में जाकर अच्छे से नहा लें. साथ ही नम पट्टी नाक पर रखकर सांस लेने की सलाह दी गई है.
यूक्रेन का दावा है कि रूसी वैगनर समूहों के लड़ाकों को राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की समेत तीन लोगों को जान से मारने का काम सौंपा गया है. इसमें जेलेंस्की के साथ-साथ उनका दायां हाथ माने-जाने वाले Andriy Ermak, यूक्रेन के पीएम Denys Shmyhal का नाम शामिल है.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story