विश्व
यूक्रेन के 'लाइमन' शहर पर रूस समर्थित सेना का कब्जा, युद्ध रोकने को तैयार नहीं पुतिन
Rounak Dey
28 May 2022 3:10 PM IST

x
दक्षिण-पश्चिम में आगे नहीं बढ़ने दिया है। बता दें कि यूक्रेन और रूसी सेना कई दिनों से लाइमन के लिए लड़ रही थी।
रूस-यूक्रेन युद्ध को चलते तीन महीने से ऊपर हो गए हैं लेकिन अभी तक लड़ाई थमने का नाम नहीं ले रही है। रूसी सेना यूक्रेन पर लगातार हमले कर रही है। इस बीच पुतिन की सेना ने यूक्रेन के लाइमन शहर पर भी कब्जा पा लिया है। इस बात की पुष्टी खुद रूस के रक्षा मंत्रालय ने की है।
पूर्वी यूक्रेन में स्थित लाइमन रूसी समर्थित बलों के पूर्ण नियंत्रण में आ गया है। हालांकि रूसी मंत्रालय का यह दावा डोनेट्स्क पीपुल्स रिपब्लिक के रूसी समर्थक अलगाववादियों द्वारा किए जाने के एक दिन बाद आया है। यूक्रेन ने भी शुक्रवार को कहा था कि रूस ने लाइमन के अधिकांश हिस्से पर कब्जा कर लिया है, लेकिन रूसी सेना को उन्होंने दक्षिण-पश्चिम में आगे नहीं बढ़ने दिया है। बता दें कि यूक्रेन और रूसी सेना कई दिनों से लाइमन के लिए लड़ रही थी।
Next Story





