विश्व

नहीं रुक रहे यूक्रेन पर रूसी हमले, रूसी सैनिक शहर में कर रहे प्रवेश

Subhi
3 March 2022 12:40 AM GMT
नहीं रुक रहे यूक्रेन पर रूसी हमले, रूसी सैनिक शहर में कर रहे प्रवेश
x
रूस-यूक्रेन की लड़ाई अब काफी तेज हो गई है। रूसी सेना लगातार यूक्रेन पर मिसाइल हमले कर रही है। इनमें बहुत से लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। यूक्रेन के राष्ट्रपति का कहना है

रूस-यूक्रेन की लड़ाई अब काफी तेज हो गई है। रूसी सेना लगातार यूक्रेन पर मिसाइल हमले कर रही है। इनमें बहुत से लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। यूक्रेन के राष्ट्रपति का कहना है कि रूस के हमले में अब तक 137 लोग मारे जा चुके हैं। वहीं एक स्थानीय मीडिया के मुताबिक रूस के द्वारा दागे एक रॉकेट को एक वायु रक्षा प्रणाली द्वारा मार गिराया गया और इसका मलबा कीव के मुख्य रेलवे स्टेशन के पास गिर गया।

खेरसॉन के मेयर इगोर कोल्यखेव के अनुसार, दक्षिणी क्षेत्रीय राजधानी में स्थिति तनावपूर्ण है क्योंकि रूसी सैनिक शहर में प्रवेश कर रहे हैं और प्रशासनिक भवनों पर कब्जा कर रहे हैं। कीव के ड्रूजबी नारोदिव मेट्रो स्टेशन के पास तीसरे और चौथे विस्फोट की आवाज सुनी गई हैं।

रूसी सैनिकों ने दक्षिणी यूक्रेन के खेरसॉन शहर पर कब्जा किया: रिपोर्ट

रूसी सैनिकों ने यूक्रेन में रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण शहर खेरसॉन पर कब्जा कर लिया है, द न्यूयॉर्क टाइम्स ने यूक्रेनी अधिकारियों के हवाले से यह जानकारी दी है। यूक्रेन के एक मीडिया समूह द कीव इंडिपेंडेंट के अनुसार, खेरसॉन के मेयर इगोर कोल्यखेव ने कहा है कि शहर घिरा हुआ है। कोल्यखेव ने कहा कि दक्षिणी क्षेत्रीय राजधानी में रूसी सैनिकों के शहर में प्रवेश करने और प्रशासनिक भवनों पर कब्जा करने के साथ स्थिति तनावपूर्ण है।

खेरसॉन का पतन लिखते हुए प्रकाशित की गई अपनी रिपोर्ट में न्यूयॉर्क टाइम्स ने बताया है कि क्रीमियन प्रायद्वीप के उत्तर-पश्चिम में 300,000 लोगों का यह शहर महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह रूसियों को यूक्रेन के दक्षिणी तट पर अधिक नियंत्रण करने और ओडेसा शहर की ओर पश्चिम को आगे बढ़ाने में मददगार है। बुधवार को जैसे ही यूक्रेन में रहवासी इलाकों में बमबारी तेज हुई, लोगों के हताहत होने की खबरें भी तेजी से सामने आने लगीं।

वहीं संयुक्त राष्ट्र ने संघर्ष में मारे गए आम नागरिकों की संख्या 227 बताई है, साथ ही कहा है कि यह आंकड़ा बढ़ सकता है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, अंतरराष्ट्रीय आपराधिक न्यायालय के अभियोजक यूक्रेन में युद्ध अपराधों की 'सक्रिय जांच' शुरू करेंगे।

न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, यूक्रेनी सरकार ने शुरू में 2,000 से अधिक नागरिकों की मौत की संख्या बताई थी, लेकिन यूक्रेन की आपातकालीन सेवा एजेंसी ने बाद में उस आंकड़े को "अनुमानित" बताते हुए कहा कि यह अज्ञात है कि वास्तव में कितने लोग अभी भी युद्ध की भेंट चढ़े हैं या फिर बमबारी की वजह से मलबे में दबे हैं। अभी कोई सटीक आंकड़ा उपलब्ध नहीं है।


Next Story