विश्व

खेरसॉन से रूसी सेना की वापसी, लहरा रहे यूक्रेन के झंडे

Rani Sahu
11 Nov 2022 4:29 PM GMT
खेरसॉन से रूसी सेना की वापसी, लहरा रहे यूक्रेन के झंडे
x
यूक्रेन पर रूसी हमले के करीब साढ़े आठ महीने बाद यूक्रेन के शहर खेरसॉन से रूस की सेनाओं की वापसी हो गई। रूसी सेना की वापसी पर यूक्रेन में लोग जश्न मना रहे हैं। वहीं खेरसॉन में जगह-जगह पर यूक्रेन के झंडे लहराकर यूक्रेनी राष्ट्रीय गीत गाकर जश्न मना रहे है।
गौरतलब है कि इस साल फरवरी महीने में रूस की सेनाओं ने यूक्रेन पर हमला कर दिया था। जिसके बाद रूसी सेना ने यूक्रेन के शहर खेरसॉन पर अपना कब्जा कर लिया था। बता दें कि खेरसॉन को रणनीतिक तौर पर यूक्रेन का प्रमुख शहर माना जाता है।
रूस के रक्षा मंत्री सर्गेई शोईगु ने हाल ही में सेना को खेरसॉन के पास दनीप्रो नदी के पश्चिमी तट से पीछे हटने के आदेश दिए थे। खेरसॉन से रूस की सेनाओं के हटने के बाद यूक्रेन में जश्न का माहौल में दिख रहा है। वहीं खेरसॉन के प्रशासनिक मुख्यालय पर यूक्रेन का राष्ट्रीय ध्वज भी लहरा दिया गया है।
इसके अलावा खेरसॉन के अस्पतालों, विद्यालयों समेत सार्वजनिक स्थलों पर लोग यूक्रेन का झंडा लहरा रहा है। वहीं खेरसॉन के स्टानयस्लाव इलाके का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में खेरसॉन के निवासी यूक्रेन का झंडा लहरा कर जश्न मना रहे है और राष्ट्रीय गीत गा रहे हैं।
Next Story