
x
कीव (आईएएनएस)| क्रेमलिन ने दक्षिणी यूक्रेन में रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण खेरसॉन शहर से रूसी सेना की वापसी की घोषणा की है। इस क्षेत्र पर कब्जा करने के आठ महीने बाद रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर वी. पुतिन का यह महत्वपूर्ण फैसला है। न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार रूसी रक्षा मंत्री सर्गेई शोइगु ने अपने सैनिकों को खेरसॉन शहर से हटने और डिनिप्रो नदी के सामने के तट पर रक्षात्मक लाइन लेने का आदेश दिया है।
अपनी टिप्पणी में जनरल सर्गेई सुरोविकिन ने कहा कि खेरसॉन शहर को संसाधनों की आपूर्ति करना अब संभव नहीं था।
सुरोविकिन ने कहा, "हम अपने सैनिकों के जीवन और अपनी इकाइयों की लड़ने की क्षमता को बचाएंगे। उन्हें दाएं (पश्चिमी) किनारे पर रखना व्यर्थ है। उनमें से कुछ का इस्तेमाल अन्य मोचरें पर किया जा सकता है।"
न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार यूक्रेनी सेना की शहर की ओर बढ़ने और हजारों रूसी निवासियों के स्थानांतरित करने के लिए रूस ने यह कदम उठाया।
शोइगु ने जवाब दिया, "मैं आपके निष्कर्षों और प्रस्तावों से सहमत हूं। सैनिकों की वापसी के साथ आगे बढ़ें और नदी के पार बलों को स्थानांतरित करने के लिए सभी उपाय करें।"
रूस की इस घोषणा का अनुमान पहले ही रूस के प्रभावशाली युद्ध ब्लॉगर्स ने लगाया था, जिन्होंने इसे रूस के लिए एक झटका बताया।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





