रूसी सेना ने सड़कों पर उतरकर बरसाईं गोलियां: मारियुपोल शहर को पूरी तरह नष्ट किया, तबाही के मंज़र

Russia Ukraine War: यूक्रेन और रूस की जंग का आज 34वां दिन है. लगातार होने वाले रूसी हमलों से अब यूक्रेन थर्रा उठा है. कई शहर तबाह हो चुके हैं. लेकिन सबसे ज्यादा त्रासदी मारियुपोल में हुई है. खबरों के मुताबिक, इस शहर में रूसी हमलों में 5 हजार लोग मारे जा चुके हैं. दर्द की दास्तां इतनी गहरी है कि हजारों लोग बेघर हो गए हैं. अस्पताल घायलों से भरे हुए हैं. कब कौन सा बम पलभर में जिंदगी खत्म कर देगा, ये डर आज भी यहां के लोगों के सता रहा है. हालात ऐसे हैं कि मृतकों को पार्कों और स्कूलों में दफन किया जा रहा है. रूस ने यहां ऐसी तबाही मचाई है कि 90 फीसदी इमारतें खंडहर में तब्दील हो चुकी हैं. जबकि 40 फीसदी बिल्डिंग ऐसी हैं जो पूरी तरह जमींदोज हो गई हैं.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





