रूसी सेना यूक्रेन पर कब्जा करने के करीब पहुंची, पुतिन ने दी किसी अन्य को बीच में न पड़ने की धमकी

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। यूक्रेन पर रूसी आक्रमण लगातार तेज हो रहा है। वहीं अब पुतिन की सेना यूक्रेन पर कब्जा करने के करीब पहुंच गई है, दूसरी ओर पुतिन ने भी अन्य देशों को धमकी दे डाली है कि कोई भी बीच में न पड़े नहीं तो उसे भी अंजाम भुगतना पड़ सकता है। उन्होंने अमेकरिका समेत सभी देशों को चेताते हुए कहा कि हमारे पास परमाणु हथियार हैं जो हम जरूरत पड़ने पर चला सकते हैं। गौरतलब है कि यूक्रेन की राजधानी कीव में स्थानीय समयानुसार शुक्रवार शाम को एक बार फिर तोपों की गरज सुनाई दी। जंग के तीसरे दिन रूस के सैनिक राजधानी कीव के काफी करीब पहुंच चुके हैं। रात दिन हो रहे धमाकों से देश में दहशत है। हालात को देखते हुए आखिरकार यूक्रेन ने समझौते का मन बना लिया है। दूसरी ओर UNSC में यूक्रेन में रूस के सैन्य कार्रवाई पर वोटिंग हुई जिससे भारत और चीन ने खुद को दूर रखा।





