विश्व

रूस की सेना ने तेज किए हमले, सैटेलाइट तस्वीरों में 64 किलोमीटर लंबा काफिला दिखा

jantaserishta.com
1 March 2022 8:38 AM IST
रूस की सेना ने तेज किए हमले, सैटेलाइट तस्वीरों में 64 किलोमीटर लंबा काफिला दिखा
x

Ukraine Russia News: यूक्रेन की राजधानी कीव पर कब्जे के लिए रूस की तरफ से अब बेहद बड़ा मिलिट्री काफिला भेजा गया है. यूक्रेन-रूस युद्ध का आज मंगलवार को छठा दिन है. इस बीच जानकारी मिली है कि रूस का 40 मील (64 किलोमीटर) लंबा काफिला कीव की तरफ बढ़ रहा है. रूसी हमले के बाद से अबतक यूक्रेन की तरफ भेजा गया यह सबसे लंबा मिलिट्री काफिला है. इससे पहले तक भेजे गए रूसी काफिलों का साइड 3 मील तक रहा था.

स्पेस फर्म Maxar Technologies की तरफ से जो तस्वीरें सामने आई हैं, वे डराने वाली हैं. काफिले के साथ-साथ उसमें कीव से सटे इलाकों में जलते घर भी दिखाई दे रहे हैं. फिलहाल यह काफिला कीव के नॉर्थवेस्ट में करीब 45 किलोमीटर दूर देखा गया है.
बता दें कि रूस-यूक्रेन के बीच सोमवार को बेलारूस में बातचीत हुई थी, लेकिन इसमें कोई समाधान नहीं निकला. यूक्रेन चाहता है कि रूसी सेना पूरे यूक्रेन से जल्द से जल्द वापस जाए. कुछ मुद्दों पर दोनों देशों के डेलिडेशन के बीच सहमति बनी है, जल्द दूसरे दौर की मीटिंग भी हो सकती है.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story