
x
नई दिल्ली: रूसी सेना ने Kherson पर कब्जा कर लिया है. दूसरी तरफ कीव-खारकीव में बमबारी भी तेज हो गई है.
बेलारूस जंग में रूस के साथ आ सकता है. यूक्रेन के रक्षा मंत्रालय का दावा है कि बेलारूस उनके खिलाफ यूक्रेन में सैनिक भेज सकता है. हालांकि, बेलारूस का इसपर अभी बयान नहीं आया है. खारकीव शहर जहां अबतक रूसी सैनिक एयरस्ट्राइक कर रहे थे, वहां रूस की लैंडिंग फोर्स उतर गई है. यहां रूसी सैनिक और यूक्रेनी लड़ाकों के बीच जंग जारी है. रूस-यूक्रेन के बीच दूसरे दौर की बातचीत आज होनी है. बातचीत से पहले यूक्रेन ने सीजफायर की मांग की है. दूसरी तरफ यूक्रेन मसले पर इंटरनैशनल कोर्ट ऑफ जस्टिस (ICJ) में 7 और 8 मार्च को सुनवाई होगी.
रूस और अमेरिका ने परमाणु बलों को हाईअलर्ट पर डाल दिया है. इन सबके बीच NATO ने कहा है कि परमाणु हथियार के अलर्ट लेवल में बदलाव की जरूरत नहीं है. समाचार एजेंसी एपी के मुताबिक NATO महासचिव ने पोलैंड के राष्ट्रपति के साथ यूरोपीय सुरक्षा पर बातचीत के बाद कहा है कि हम हमेशा वही करेंगे जो हमारे सहयोगियों की सुरक्षा के लिए जरूरी हो. यूक्रेन NATO का सदस्य नहीं है. NATO के सदस्य देश सैन्य उपकरणों के साथ ही मानवीय और वित्तीय सहायता भी यूक्रेन को दे रहे हैं.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





