विश्व

रूसी सेना का आक्रमण जारी, यूक्रेन के लिए विश्व बैंक ने इतने अरब डालर की वित्तीय सहायता को दी मंजूरी

Gulabi Jagat
8 Jun 2022 4:57 PM GMT
रूसी सेना का आक्रमण जारी, यूक्रेन के लिए विश्व बैंक ने इतने अरब डालर की वित्तीय सहायता को दी मंजूरी
x
रूसी सेना का आक्रमण जारी
कीव, रायटर: विश्व बैंक ने युद्धग्रस्त देश यूक्रेन के लिए वित्तीय सहायता को मंजूरी दी है। देश के प्रधानमंत्री डेनिस श्यामल द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक वर्ल्ड बैंक ने करीब 1.49 अरब डालर के आर्थिक पैकज को मंजूरी दी है। इस पैकज की सहायता से सामाजिक कार्यकर्ताओं और सिविल सेवकों की सैलरी का भुगतान किया जाएगा।
राहत कार्य में लगे लोगों की वेतन का होगा भुगतान
श्यामल ने ट्वीट किया कि, विश्व बैंक से मिले धन का इस्तेमाल सामाजिक कार्यकर्ताओं और सिविल सेवकों के वेतन का भुगतान करने के लिए किया जाएगा। साथ ही उन्होंने कहा कि युद्ध में यूक्रेन की जीत, पूरे विश्व के लोकतंत्र की जीत होगी। विश्व बैंक के अध्यक्ष डेविस मैल्पस ने कहा कि पूरी दुनिया में ईंधन और खाद्य की कीमतों में बढ़ोतरी देखी जा रही है। मुद्रास्फीति के कारण मंदी की संभावना और भी बढ़ गई है। मुद्रास्फीति के कारण मंदी उस आर्थिक हालात को कहते हैं, जब आर्थिक विकास दर स्थिर रहती है लेकिन महंगाई और बेरोजगारी दर में तेजी बढ़ोतरी होती है। इससे निपटना किसी भी मुल्‍क के लिए बेहद मुश्किल होता है।
रूसी सेना का आक्रमण जारी
वहीं, डोनबास के सबसे बड़े शहर सीविरोडोनेस्क में रूसी सेना आगे बढ़ती जा रही है, यूक्रेनी सेना को उसने शहर के किनारे तक धकेल दिया है। लेकिन लड़ाई जारी है। रूसी सेना सीविरोडोनेस्क और पड़ोसी शहर लिसिचांस्क पर भीषण गोलाबारी और बमबारी कर रही है।
खाद्यान्न भंडारों को निशाना बनाने का आरोप
यूक्रेन का आरोप है कि रूसी सेना शहर में मौजूद खाद्यान्न भंडार गृहों को भी निशाना बना रही है। इससे भविष्य में खाद्यान्न संकट पैदा होने का खतरा पैदा हो सकता है। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा है कि डोनबास में हम कठिन बचाव कर रहे हैं। वहां पर हमारा सब कुछ दांव पर है। लुहांस्क के गवर्नर सेरही गैदाई ने कहा है कि हमारी सेना समर्पण नहीं करेगी, हम किसी भी कीमत पर शहर को हाथ से नहीं जाने देंगे।
Next Story