विश्व
रूसी और यूएई के राष्ट्रपति ने फोन पर की बात, द्विपक्षीय सहयोग पर चर्चा
jantaserishta.com
8 Dec 2022 9:44 AM IST

x
मॉस्को (आईएएनएस)| रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान ने फोन पर बात की और दोनों देशों के बीच सहयोग को मजबूत करने पर चर्चा की। क्रेमलिन ने बुधवार को एक बयान में कहा, दोनों नेताओं ने परिवहन, लॉजिस्टिक्स और ऊर्जा क्षेत्रों सहित व्यापार और आर्थिक सहयोग को बढ़ावा देने पर विशेष जोर दिया।
समाचार एजेंसी शिन्हुआ के हवाले से बयान में कहा गया है कि, उन्होंने विश्व तेल बाजार की स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए ओपेक प्लस तंत्र के भीतर प्रभावी संयुक्त कार्य का उल्लेख किया।
दोनों राष्ट्रपतियों ने कुछ पश्चिमी देशों द्वारा रूसी कच्चे तेल की कीमत पर बाजार विरोधी प्रतिबंध लगाने के प्रयासों पर भी बातचीत की और कहा कि यह विश्व व्यापार के सिद्धांतों के खिलाफ है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





