विश्व
रूसी और इजरायली नेताओं ने फोन पर मौजूदा स्थिति पर चर्चा की
jantaserishta.com
7 Oct 2025 4:28 PM IST

x
बीजिंग: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने 6 अक्टूबर को इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से फोन पर बातचीत की, जिसमें मध्य पूर्व की स्थिति पर विस्तृत चर्चा हुई और अंतर्राष्ट्रीय कानून के आधार पर फिलिस्तीनी मुद्दे के समाधान को लेकर रूस की नीति को दोहराया गया।
क्रेमलिन की वेबसाइट पर उसी दिन जारी सूचना के अनुसार, पुतिन और नेतन्याहू ने मध्य पूर्व के हालिया घटनाक्रम पर विस्तार से विचार-विमर्श किया।
चर्चा में गाजा पट्टी में युद्धविराम और पुनर्निर्माण के लिए अमेरिका की '20 सूत्री योजना' भी शामिल रही। पुतिन ने स्पष्ट किया कि रूस अंतर्राष्ट्रीय कानून के आधार पर फिलिस्तीन मुद्दे के न्यायसंगत समाधान का दृढ़ समर्थक है।
रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों नेताओं ने ईरान के परमाणु कार्यक्रम और सीरिया की स्थिति जैसे अन्य क्षेत्रीय विषयों पर भी विचार साझा किए और इस बात पर जोर दिया कि इन मुद्दों का समाधान बातचीत के माध्यम से खोजा जाना चाहिए।
Tagsरूसी और इजरायली नेताओं ने फोन पर मौजूदा स्थिति पर चर्चा कीरूसइजरायलRussian and Israeli leaders discussed the current situation by phoneRussiaIsrael
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





