विश्व
रूसी हवाई सुरक्षा ने 71 यूक्रेनी ड्रोन गिराए: Defence ministry
Riyaz Ansari
17 April 2025 2:36 PM IST

x
World वर्ल्ड: रूस के रक्षा मंत्रालय ने बताया कि बीती रात रूस के छह क्षेत्रों में कुल 71 यूक्रेनी ड्रोन मार गिराए गए। इनमें से सबसे ज्यादा 49 ड्रोन कुर्स्क क्षेत्र में ढेर हुए, जबकि बाकि क्षेत्रों में रोका गया। वहीं, मास्को के पूर्व में स्थित इवानोवो क्षेत्र के शूया शहर पर लगातार दूसरी रात ड्रोन हमला हुआ, हालांकि कोई नुकसान नहीं हुआ।
शूया शहर में स्थित रूसी मिसाइल ब्रिगेड बेस को यूक्रेन ने हाल ही में सुमी शहर पर हुए हमले से जोड़ा है, जिसमें 35 लोगों की मौत हुई थी। कुछ रूसी टेलीग्राम चैनलों पर इस बेस में आग लगने के वीडियो भी चल रहे हैं, लेकिन उनकी पुष्टि नहीं हुई। इसके अलावा, रूस नियंत्रित जापोरिज्जिया क्षेत्र में यूरोप के सबसे बड़े न्यूक्लियर प्लांट के पास एक यूक्रेनी ड्रोन भी मार गिराया गया।
Tagsरूसयूक्रेनड्रोन हमलारूसी मिसाइल बेसRussiaUkrainedrone attackRussian missile baseजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





