यूक्रेन पर रूस-अमेरिका आमने-सामने, क्या हो जाएगा विश्व युद्ध?

नई दिल्ली: रूस ने बृहस्पतिवार को कहा कि यूक्रेन संकट (Ukraine Crisis) को हल करने के लिए रूस की मुख्य मांगों पर अमेरिका के 'इनकार' से आशावाद के लिए बहुत कम गुंजाइश बचती है (Russia Ukraine Conflict). साथ ही कहा कि बातचीत अभी भी मुमकिन है. रूस ने यूक्रेन की सीमा के पास 1,00,000 से अधिक सैनिकों को तैनात किया हुआ है, जिससे इस क्षेत्र में युद्ध की आशंका तेज हो गई है. रूस ने लगातार इस बात से इनकार किया है कि वह हमले की योजना बना रहा है, लेकिन अमेरिका और उसके नाटो (उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन) सहयोगियों का मानना है कि रूस युद्ध (Russia War) की ओर बढ़ रहा है और इसके लिए तैयारी कर रहा है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





