
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने यूक्रेन संकट को लेकर गत 6 मई को पहली बार सर्वसम्मति से अपना बयान जारी किया. यूएनएससी ने अपने बयान में संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस के 10-सप्ताह से चले आ रहे विवाद का शांतिपूर्ण समाधान खोजने के प्रयासों के लिए मजबूत समर्थन व्यक्त किया है. संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के सभी सदस्य देशों ने इस संकट के शांतिपूर्ण हल की पैरवी की है. यूक्रेन पर आक्रमण के करीब 2 महीने बाद रूस ने पहली बार नरम रुख अख्तियार करते हुए संयुक्त राष्ट्र की शांति स्थापित करने के पहल का समर्थन किया है. भारत ने भी प्रस्ताव का पुरजोर समर्थन करते हुए यूक्रेन में शांति स्थापित किए जाने की आवश्यकता जताई है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





