विश्व

रूस-यूक्रेन जंग: प्रतिबंधित हथियारों का किया जा रहा इस्तेमाल, सामने आया ये अपडेट

jantaserishta.com
9 May 2022 8:40 AM IST
रूस-यूक्रेन जंग: प्रतिबंधित हथियारों का किया जा रहा इस्तेमाल, सामने आया ये अपडेट
x

Russia Ukraine War: रूस- यूक्रेन जंग में अब प्रतिबंधित हथियारों का इस्तेमाल होने का दावा भी किया जा रहा है. यूक्रेन ने दावा किया है कि रूस ने प्रतिबंधित क्लस्टर बम का इस्तेमाल किया है. इससे 12 साल के एक बच्चे की मौत हो गई है. ताजा मामला दक्षिणी यूक्रेन के निप्रॉपेट्रोस ओब्लास्ट (Dnipropetrovsk Oblast) में सामने आया है.

निप्रॉपेट्रोस ओब्लास्ट के गवर्नर वैलेंटाइन रेज्निचेंको (Valentyn Reznychenko) के मुताबिक रूसी सेना ने सिनेलनिकोव जिले (Synelnikove District) में क्लस्टर बम से अटैक किया. हमले के बाद कुछ बम निष्क्रिय पड़े थे. जिन्हें 12 साल का बच्चा उठाकर अपने घर ले गया. बच्चे के घर पर वह बम फट गया, जिसमें उसकी मौत हो गई.
इस हादसे के बाद गवर्नर वैलेंटाइन ने सोशल मीडिया पर लिखा कि इन बमों का इस्तेमाल करके रूस विश्वासघात कर रहा है. बता दें कि अंतर्राष्ट्रीय समझौते के मुताबिक जंग के दौरान क्लस्टर बम का इस्तेमाल प्रतिबंधित है. लेकिन अब तक रूस और यूक्रेन दोनों देशों ने ही इस समझौते पर हस्ताक्षर नहीं किया है.
इसे बेहद खतरनाक इसलिए माना जाता है क्योंकि इसमें एक मुख्य बम से कई छोटे-छोटे बम निकलते हैं. ये तय किए गए लक्ष्य के आसपास ही नुकसान पहुंचाते हैं. इन बमों से आम लोगों को नुकसान पहुंचने का खतरा सबसे ज्यादा बढ़ जाता है. दरअसल, मुख्य बम के फटने के बाद उससे गिरने वाले छोटे-छोटे बम आसपास बिखर जाते हैं और काफी लंबे समय बिना विस्फोट हुए जमीन पर पड़े रहते हैं. युद्ध खत्म होने या माहौल शांत होने पर यदि कोई इनके संपर्क में आता है तो यह कभी भी फट सकते हैं.
यूक्रेन से जंग के बीच रूस आज (9 मई) को विजय दिवस मनाएगा. इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन की पत्नी जिल बाइडेन और कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो रविवार को अचानक यूक्रेन पहुंचे. अमेरिकी फर्स्ट लेडी जिल ने यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की की पत्नी ओलेना जेलेंस्की से मुलाकात की.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story