विश्व

Russia-Ukraine War Breaking: रूस ने फिर कीव पर किया हमला, धमाकों की आवाज से गूंज उठा शहर

jantaserishta.com
28 Feb 2022 10:48 PM IST
Russia-Ukraine War Breaking: रूस ने फिर कीव पर किया हमला, धमाकों की आवाज से गूंज उठा शहर
x
पढ़े पूरी खबर

यूक्रेन की राजधानी कीव पर कब्जे की जंग जारी है. रूस और यूक्रेन के बीच जारी जंग के पांचवें दिन कीव में जबरदस्त बम धमाकों की आवाज गूंज रही है. रूस ने कीव पर हमला कर दिया है. रूस की ओर से किए लगातार हमलों से कीव शहर थर्रा उठा. कीव में सायरन की आवाज गूंज रही है.

कीव पर रूसी हमले की जानकारी द कीव इंडिपेंडेंट ने दी है. द कीव इंडिपेंडेंट के मुताबिक यूक्रेन की राजधानी कीव पर रूस ने जोरदार हमला कर दिया है. कीव में कई जगह जोरदार धमाकों की आवाज सुनाई दी है. कई धमाकों से राजधानी कीव दहल उठी है. कई इलाकों में एक के बाद एक कई धमकों की आवाज सुनी गई है.
जोरदार धमाकों के बाद कीव में सायरन की आवाज गूंज रही है. सायरन का मतलब होता है लोगों को इस बात के लिए अलर्ट करना कि लोग अपने नजदीकी बंकर में शरण ले लें. कीव के लोग बंकर के साथ ही लोग मेट्रो स्टेशनों में शरण ले रहे हैं. कीव में लोग सुरक्षित स्थान पर शरण ले रहे हैं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story