विश्व

Russia Ukraine War Breaking: न्यूक्लियर पावर प्लांट पर रेडिएशन का खतरा, 2 दिन का ईंधन बचा

jantaserishta.com
9 March 2022 7:38 PM IST
Russia Ukraine War Breaking: न्यूक्लियर पावर प्लांट पर रेडिएशन का खतरा, 2 दिन का ईंधन बचा
x

रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध में परमाणु खतरे को कम नहीं आंका जा सकता है. जब से रूसी सेना ने चर्नीहीव न्यूक्लियर पावर प्लांट पर अपना कब्जा जमाया है, स्थिति और ज्यादा विस्फोटक बन गई है. अब खबर है कि चर्नीहीव न्यूक्लियर पावर प्लांट में रेडिएशन का खतरा बढ़ गया है. बताया जा रहा है कि कूलिंग सिस्टम के लिए सिर्फ 2 दिन का ही ईंधन बचा हुआ है.

जानकारी मिली है कि चर्नीहीव न्यूक्लियर पावर प्लांट को बिजली ग्रिड से ही हटा दिया गया है और अभी सिर्फ इमरजेंसी जनरेटर के जरिए ही पावर बैकअप दिया जा रहा है. यूक्रेन की तरफ से मांग की जा रही है कि कुछ घंटों के लिए सीजफायर का ऐलान किया जाए जिससे यहां पर रिपेयरिंग का काम तुरंत शुरू किया जा सके. अभी के लिए चिंता का विषय है कि प्लांट में बिजली नहीं है और जो डीजल वाले जनरेटर हैं वो सिर्फ 48 घंटे तक का ही बैकअप दे सकते हैं. ऐसे में अगर समय रहते रिपेयर नहीं किया गया तो स्थिति बिगड़ सकती है.
यूक्रेन की तरफ से इस घटना की जानकारी International Atomic Energy Agency को दे दी गई है. लेकिन IAEA अभी इसे सुरक्षा के लिए ज्यादा बड़ा खतरा नहीं मान रहा है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story