विश्व

रूस यूक्रेन वॉर ब्रेकिंग: मस्जिद में शरण लेने को मजबूर लोग

jantaserishta.com
12 March 2022 4:59 PM IST
रूस यूक्रेन वॉर ब्रेकिंग: मस्जिद में शरण लेने को मजबूर लोग
x
देखें वीडियो।

नई दिल्ली: रूसी हमले के बीच मारियूपोल में तुर्की के कुल 86 नागरिक मस्जिद में शरण लेने को मजबूर हैं. इस लिस्ट में 34 बच्चे भी शामिल हैं. अभी तक उनका रेस्क्यू संभव नहीं हो पाया है. बातचीत भी नहीं हो पा रही है.

जेलेंस्की बोले- मेलिटोपोल के मेयर का अपहरण किया
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर ज़ेलेंस्की ने रूस पर मेलिटोपोल शहर के मेयर का अपहरण करने का आरोप लगाया. यूक्रेन के राष्ट्रपति कार्यालय के उप प्रमुख किरिल टिमोशेंको ने कहा कि एक चौराहे पर मेयर इवान फेडोरोव को ले जा रहे हथियारबंद लोगों का एक समूह दिख रहा है. बता दें कि रूसी सेना ने 26 फरवरी को 150,000 की आबादी वाले दक्षिणी बंदरगाह शहर मेलिटोपोल पर कब्जा कर लिया था.
मायकोलाइव से कीव घेरने की तैयारी
रूसी सेना ने कीव को घेरने के लिए राजधानी से 470 किलोमीटर (292 मील) दक्षिण में स्थित मायकोलाइव पर अपने हमले तेज कर दिए हैं. यूक्रेनी और पश्चिमी अधिकारियों ने पहले रूस पर दक्षिणी शहर मारियुपोल में एक अस्पताल पर गोलाबारी का आरोप लगाया था. उस हमले में तीन लोगों की मौत हो गई थी.



jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story