विश्व

रूस यूक्रेन युद्ध: मारियुपोल में मारे गए 2300 लोग

jantaserishta.com
20 March 2022 3:14 PM IST
रूस यूक्रेन युद्ध: मारियुपोल में मारे गए 2300 लोग
x

नई दिल्ली: यूक्रेन के शहर मारियुपोल को रूसी सैनिकों ने पूरी तरह घेर लिया है. स्थानीय अधिकारियों की माने तो रूसी सैनिको द्वारा हो रहे लगातार हमले में कम से कम 2300 लोग मारे गए हैं. मारे गए लोगों में से कुछ को सामूहिक कब्रों में दफना दिया गया है.

रूस के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि उसने यूक्रेन पर फिर से हाइपरसॉनिक मिसाइलें दागी हैं. रूस के रक्षा मंत्री इगोर कोनाशेंकोव ने कहा कि रूस ने अपने सबसे नए हाइपरसॉनिक मिसाइल से यूक्रेन पर हमला किया है. इस हमले में देश के दक्षिण में स्थित ईंधन भंडारण स्थल तबाह कर दिया है.
रूसी समाचार एजेंसियों ने कहा है कि बसों के जरिए हाल के दिनों में कई सौ लोगों को मॉस्को लाया गया है. इन लोगों को अजोव सागर के रास्ते लाया गया है.
यूक्रेन का दावा, मारियूपोल के एक आर्ट स्कूल पर हुई बमबारी जहां बड़ी संख्या में बच्चों समेत करीब 400 लोगों ने ले रखी थी शरण. मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका. संख्या पर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story