विश्व

रूस ने क्रीमिया पर यूक्रेन के ड्रोन हमलों को किया विफल

Admin4
13 Aug 2023 1:45 PM GMT
रूस ने क्रीमिया पर यूक्रेन के ड्रोन हमलों को किया विफल
x
मॉस्को। रूस ने क्रीमिया पर बीती रात यूक्रेन के हवाई हमलों को विफल करते हुए उसके 20 ड्रोनों को मार गिराया है। रूस के रक्षा मंत्रालय ने शनिवार सुबह बताया कि कल रात में यूक्रेन द्वारा क्रीमिया प्रायद्वीप के क्षेत्र में बीस मानवरहित हवाई वाहनों (ड्रोनों) से किये आतंकवादी हमले के प्रयास को विफल कर दिया गया। मंत्रालय ने बताया कि चौदह यूक्रेनी ड्रोन रूस की वायु रक्षा प्रणालियों द्वारा नष्ट कर दिए गए, जबकि अन्य छह यूएवी को इलेक्ट्रॉनिक युद्ध के जरिए निक्रिय किया गया। उन्होंने बताया कि हमले से जानमाल की क्षति नहीं हुई है।
Next Story