विश्व

रूस ने दी नाटो देशों को परमाणु हमला करने की धमकी, जानें कांग्रेस नेता ने क्यों कहा ऐसा

Neha Dani
3 March 2022 7:58 AM GMT
रूस ने दी नाटो देशों को परमाणु हमला करने की धमकी, जानें कांग्रेस नेता ने क्यों कहा ऐसा
x
साथ ही इन देशों ने रूस के खिलाफ जंग में यूक्रेन को सैन्य मदद देने का भी वादा किया है.

यूक्रेन पर रूस का हमला लगातार 8वें दिन जारी है. इस बीच दुनियाभर में तीसरे विश्व युद्ध की चर्चा तेज हो गई है. रूस ने परमाणु हमले को लेकर चेतावनी दी है. इसे लेकर कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा है कि अगर तीसरा विश्व युद्ध परमाणु है तो निश्चिंत रहें कि चौथा विश्व युद्ध धनुष-बाण से लड़ा जाएगा.

'दुनिया को परमाणु युद्ध से बचना चाहिए'
कांग्रेस नेता ने आगे कहा कि दुनिया के नेताओं को परमाणु युद्ध करने से बचना चाहिए क्योंकि अब उपलब्ध परमाणु हथियार दुनिया को विलुप्त होने में बदलने में सक्षम हैं. परमाणु पर ब्रांडिंग न करें. चौधरी ने ट्वीट करते हुए ये बात कही.
रूस ने दी परमाणु हमला करने की धमकी
बता दें कि रूस ने नाटो देशों को चेतावनी दी है कि अगर अगर यूक्रेन को हथियार दिए तो वो परमाणु हमला करेगा. इसके बाद दुनियाभर में तीसरे विश्व युद्ध और परमाणु हमले को लेकर चर्चा तेज हो गई है.
कई देशों में खोलो रूस के खिलाफ मोर्चा
गौरतलब है कि रूस की सेना ने 24 फरवरी को यूक्रेन के खिलाफ सैन्य कार्रवाई की शुरुआत कर दी थी. इसके तीन दिन बाद रूस ने यूक्रेन में दो स्वतंत्र देश डोनेट्स्क और लुहान्स्क की मान्यता दे दी. तभी से दोनों देशों के बीच विवाद बढ़ गया. अमेरिका, ब्रिटेन, कनाडा और यूरोपीय संघ समेत कई देशों ने रूस की तरफ से उठाए गए कदम की निंदा की है. साथ ही इन देशों ने रूस के खिलाफ जंग में यूक्रेन को सैन्य मदद देने का भी वादा किया है.


Next Story