विश्व

रूस ने कुछ देशों से आयात-निर्यात रोका, रूसी सेना ने नष्ट कर दिए यूक्रेन के 61 अस्पताल

Subhi
9 March 2022 12:44 AM GMT
रूस ने कुछ देशों से आयात-निर्यात रोका, रूसी सेना ने नष्ट कर दिए यूक्रेन के 61 अस्पताल
x
रूस-यूक्रेन के बीच जारी जंग का आज 13वां दिन है। इससे एक दिन पहले यानि सोमवार को दोनों देशों के बीच हुई वार्ता में कोई सहमति नहीं बन पाई। लिहाजा, वार्ता बेनतीजा रही।

रूस-यूक्रेन के बीच जारी जंग का आज 13वां दिन है। इससे एक दिन पहले यानि सोमवार को दोनों देशों के बीच हुई वार्ता में कोई सहमति नहीं बन पाई। लिहाजा, वार्ता बेनतीजा रही। इस बीच यूक्रेन की ओर से दावा किया गया है कि, रूस के आक्रमण की वजह से यूक्रेन के ट्रांसपोर्टेशन को करीब 10 अरब डॉलर का नुकसान हुआ है। वहीं यूक्रेन ने दावा किया है कि उन्होंने खारकीव में एक रूसी मेजर जनरल को मार गिराया है।

दुनिया रूस के भविष्य में विश्वास नहीं करती: जेलेंस्की

कीव इंडिपेंडेंट ने यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की के हवाले से कहा कि दुनिया रूस के भविष्य में विश्वास नहीं करती है, इसके बारे में बात नहीं करती है। वे हमारे बारे में बात करते हैं, वे हमारी मदद कर रहे हैं। दुनिया हमें समर्थन करने के लिए तैयार हैं।

एएफपी न्यूज एजेंसी ने सेंट्रल बैंक के हवाले से कहा कि रूस ने नौ सितंबर तक विदेशी मुद्राओं की बिक्री पर रोक लगाई।

13वें दिन भी रूस और यूक्रेन के बीच जारी है। यूक्रेन के स्वास्थ्य मंत्री विक्टर ल्याशको का कहना है कि रूसी सेना ने इमारतों और चिकित्सा उपकरणों को नुकसान पहुंचाया है। कीव इंडिपेंडेंट की रिपोर्ट के मुताबिक रूस ने यूक्रेन के 61 अस्पतालों को नष्ट कर दिया है।

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कुछ देशों में उत्पादों और कच्चे माल के आयात और निर्यात पर रोक लगाने वाले एक आधिकारिक आदेश पर हस्ताक्षर किए हैं।

विदेश मंत्रालय ने मंगलवार को जानकारी दी कि युद्धग्रस्त यूक्रेन के सूमी शहर में फंसे सभी भारतीय छात्रों को बाहर निकाल लिया गया है और ऑपरेशन गंगा के तहत उन्हें स्वदेश वापस लाने के लिए उड़ानें तैयार की जा रही हैं। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा कि सुमी से बाहर निकाले गए भारतीय छात्रों को पोल्टावा ले जाया जा रहा है, जहां से वे पश्चिमी यूक्रेन के लिए ट्रेनों में सवार होंगे। पोल्टावा सुमी से लगभग 175 किमी की दूरी पर है।

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने ट्वीट किया कि हमने यूक्रेन को एक अरब डॉलर से अधिक की सुरक्षा सहायता प्रदान की है। साथ ही राष्ट्रपति बाइडन ने यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की के साथ जमीनी स्थिति पर चर्चा की और यूक्रेनी लोगों के लिए अमेरिकी समर्थन जारी रखने पर बात की।


Next Story