विश्व

रूस को इंटरपोल से निलंबित किया जाएः ब्रिटेन की गृह मंत्री प्रीति पटेल

jantaserishta.com
7 March 2022 10:26 AM IST
रूस को इंटरपोल से निलंबित किया जाएः ब्रिटेन की गृह मंत्री प्रीति पटेल
x

नई दिल्ली: ब्रिटेन की गृह मंत्री प्रीति पटेल प्रीति पटेल ने कल ट्विटर पर लिखा कि उन्होंने ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, न्यूजीलैंड और अमेरिका के अपने सहयोगियों के साथ, इंटरपोल को रूसी सदस्यता और इंटरपोल सिस्टम तक पहुंच को निलंबित करने के लिए अनुरोध किया है. उन्होंने कहा कि रूस की कार्रवाई व्यक्तियों की सुरक्षा और अंतरराष्ट्रीय कानून प्रवर्तन सहयोग के लिए एक सीधा खतरा है.



भारतीय लोगों को बुडापेस्ट पहुंचने का सुझाव
हंगरी में भारतीय दूतावास ने कहा कि वह अपने निकासी अभियान के 'आखिरी चरण' में है और उसने विद्यार्थियों को भारत लौटने के वास्ते बुडापेस्ट पहुंचने का सुझाव दिया. यूक्रेन के खिलाफ रूस की सैन्य कार्रवाई के बाद शुरू किए गए निकासी अभियान 'ऑपरेशन गंगा' के तहत भारत 76 उड़ानों के माध्यम से अपने 15,920 से अधिक नागरिकों को वापस लाया है.
यूक्रेन पर दागी गईं 600 मिसाइलेंः रिपोर्ट
अमेरिकी न्यूज चैनल सीएनएन ने एक वरिष्ठ अमेरिकी रक्षा अधिकारी से मिली जानकारी के आधार जानकारी दी है कि रूस ने 600 मिसाइलें दागी हैं और अपने 95% सैनिकों को यूक्रेन में तैनात किया है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story