विश्व

WAR BREAKING: रूस ने जारी की अपने दुश्मन देशों की लिस्ट, 31 देश के नाम शामिल

jantaserishta.com
7 March 2022 4:58 PM IST
WAR BREAKING: रूस ने जारी की अपने दुश्मन देशों की लिस्ट, 31 देश के नाम शामिल
x

नई दिल्ली: चीन की मीडिया CGTN ने दावा किया है कि रूस ने अपने दुश्मन देशों की लिस्ट को मंजूरी दे दी है. इस लिस्ट में यूक्रेन के अलावा अमेरिका, ब्रिटेन, जापान और यूरोपियन यूनियन के सदस्य देश शामिल हैं. यूरोपियन यूनियन में 27 देश हैं.



प्रधानमंत्री मोदी ने रूस के राष्ट्रपति पुतिन से, यूक्रेन के राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की के साथ सीधी बातचीत करने का आग्रह किया है. पुतिन ने सुमी में फंसे भारतीयों सहित, सभी भारतीय नागरिकों को सुरक्षित निकालने में सहयोग का आश्वासन दिया है. संयुक्त राष्ट्र की शीर्ष अदालत ने रूस के खिलाफ सुनवाई को खारिज कर दिया है. यूक्रेन ने रूस के खिलाफ इंटरनेशनल कोर्ट में अर्जी दी थी. इस मामले की सुनवाई हेग में हो रही थी. यूक्रेन ने कहा है कि रूस उसके देश में सैन्य कार्रवाई को तुरंत रोके.
सोमवार की सुबह सुनवाई शुरू होते ही अंतरराष्ट्रीय न्यायालय में रूसी वकीलों के लिए रिज़र्व की गई सीटें खाली पड़ी थीं. रूसी सरकार की मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि यूक्रेन के साथ तीसरे दौर की वार्ता के लिए, रूसी प्रतिनिधिमंडल बेलारूस गया है.
रूसी रक्षा मंत्रालय का दावा किया है कि यूक्रेन में छह मानवीय कॉरिडोर खोले जाएंगे. रूस ने तीन यूक्रेनी Su-27 लड़ाकू विमान, एक Su-25, दो हेलीकॉप्टर और 8 ड्रोन को मार गिराया है. इसके अलावा, रूसी समर्थक अलगाववादियों ने मारियुपोल में आक्रमण किया, शहर के पश्चिमी भाग में लड़ाई हुई.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story