विश्व

रूस यूक्रेन के साथ बातचीत के लिए तैयार

jantaserishta.com
13 April 2024 8:19 AM IST
रूस यूक्रेन के साथ बातचीत के लिए तैयार
x
मॉस्को: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन यूक्रेन के साथ बातचीत के लिए तैयार हैं। बातचीत का आधार 2022 का निरस्त शांति समझौता हो सकता है। क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने ये बात कही है।
बेलारूस के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर लुकाशेंको के साथ बैठक में पुतिन ने कहा कि मॉस्को बातचीत फिर से शुरू करने के पक्ष में है, लेकिन बातचीत का मकसद किसी भी ऐसी योजना को थोपना नहीं होना चाहिए जिसका वास्तविकता से कोई लेना-देना नहीं है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, पेसकोव ने शुक्रवार को कहा कि रूस और यूक्रेन के बीच मार्च 2022 में हुए शांति समझौते का मसौदा काम कर सकता है, हालांकि उसके बाद से कई बदलाव हुए हैं। उन्होंने कहा कि क्रेमलिन को नहीं लगता कि यूक्रेन रूस के साथ बातचीत के लिए तैयार है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story