विश्व

यूक्रेन पर बातचीत के लिए रूस हर समय तैयार: पुतिन

jantaserishta.com
21 March 2023 9:29 AM IST
यूक्रेन पर बातचीत के लिए रूस हर समय तैयार: पुतिन
x

फाइल फोटो

मॉस्को (आईएएनएस)| रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने क्रेमलिन में अपने चीनी समकक्ष शी जिंगपिंग के साथ मुलाकात के दौरान कहा कि उनका देश हर समय बातचीत के लिए तैयार है। पुतिन ने सोमवार को चीन की यूक्रेन संकट को हल करने की योजना के जवाब में यह टिप्पणी की।
बीबीसी ने बताया कि फरवरी में चीन द्वारा रूस-यूक्रेन युद्ध को समाप्त करने के उद्देश्य से योजना जारी की गई थी। हालांकि, अमेरिका ने इसके खिलाफ आगाह किया था।
ब्रिटिश ब्रॉडकास्टर ने अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकेन के हवाले से कहा, चीन या किसी अन्य देश द्वारा समर्थित रूस द्वारा अपनी शर्तों पर युद्ध को रोकने के लिए दुनिया को किसी भी सामरिक कदम से मूर्ख नहीं बनना चाहिए।
रूसी सरकारी समाचार एजेंसी आरआईए नोवोस्ती के मुताबिक, सोमवार को दोनों नेताओं के बीच साढ़े चार घंटे तक बातचीत चली। औपचारिक बैठक मंगलवार को होने की उम्मीद है।
सीएनएन ने बताया कि पुतिन को अपना प्रिय मित्र कहने वाले शी ने अपने रूसी समकक्ष की प्रशंसा करते हुए कहा, उनके नेतृत्व में देश में उल्लेखनीय विकास हुआ है।
शिन्हुआ समाचार एजेंसी ने बताया, दोनों पक्षों ने यूक्रेन मुद्दे पर विचारों का आदान-प्रदान किया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story