विश्व

रूस राष्ट्रपति चुनाव: पुतिन का जबरदस्त क्रेज, सत्ता में वापसी तय

jantaserishta.com
17 March 2024 4:44 PM IST
रूस राष्ट्रपति चुनाव: पुतिन का जबरदस्त क्रेज, सत्ता में वापसी तय
x

फाइल फोटो

मॉस्को: रूस में व्लादिमीर पुतिन के एक बार फिर राष्ट्रपति बनने की भूमिका तैयार हो चुकी है। इसके बाद वह अगले छह साल के लिए उनका कार्यकाल बढ़ जाएगा। कहने के लिए तो यहां पर वोट डाले गए, लेकिन आम लोगों के पास कोई वास्तविक विकल्प नहीं था। तीन दिन तक चलने वाला चुनाव शुक्रवार को शुरू हुआ और बहुत ही नियंत्रित माहौल में खत्म हुआ। इस दौरान लोगों को यूक्रेन पर हमले के लिए पुतिन की आलोचना की इजाजत नहीं थी। बता दें कि पुतिन के राजनीतिक दुश्मन एलेक्सी नवलनी की पिछले महीने जेल के अंदर मौत हो चुकी है। वहीं, उनके अन्य आलोचक या तो जेल में हैं या फिर अज्ञातवास में।
71 साल के पुतिन के सामने तीन ऐसे उम्मीदवार थे, जिन्हें क्रेमलिन का करीबी माना जाता है। इन्हें भी रूसी राष्ट्रपति के 24 साल के शासन या यूक्रेन पर हमले की आलोचना की अनुमति नहीं थी। बता दें कि पुतिन का दावा है कि यूक्रेन के खिलाफ युद्ध में वह आगे चल रहे हैं। लेकिन रविवार की सुबह रूस में हुए यूक्रेनी ड्रोन हमलों ने बता दिया कि मॉस्को के लिए हालात बहुत अच्छे भी नहीं हैं। रूसी रक्षा मंत्रालय की रिपोर्ट के मुताबिक इन ड्रोन्स की संख्या 35 थी, जिनमें से चार रूस की राजधानी के करीब थे। मॉस्को के मेयर सर्गेई सोब्यानिन ने कहाकि किसी तरह की कैजुअल्टी या नुकसान नहीं हुआ है।
उधर विपक्ष ने लोगों से अपील की थी कि पुतिन से नाखुश से लोग विरोध स्वरूप दोपहर में पोल बूथ पर पहुंचें। यह रणनीति नवलनी के सहयोगियों ने बनाई थी और विभिन्न मतदान केंद्रों के पास लोगों की भीड़ की तस्वीरें और वीडियो जारी करते हुए अपनी रणनीति को सफल बताया। हालांकि तात्कालिक रूप से यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि यह भीड़ नवलनी के सहयोगियों के आह्वान पर उमड़ी थी या फिर दोपहर के वक्त वोटरों की संख्या में हुए इजाफे के चलते ऐसा हुआ था। मतदान यूक्रेन के अवैध कब्जे वाले क्षेत्रों में स्थित 11 टाइम जोन के बूथ पर और ऑनलाइन भी हुआ। रविवार की सुबह तक 60% से अधिक वोटर्स ने मतदान किया था। हालांकि कड़े नियंत्रण के बावजूद कई पोलिंग बूथ पर तोड़फोड़ के मामले सामने आए। सेंट पीटर्सबर्ग में एक महिला को एक मतदान केंद्र के प्रवेश द्वार पर फायरबॉम्ब फेंकने के बाद गिरफ्तार किया गया था। वहीं, देश भर में कई अन्य लोगों को मतपेटियों में हरे एंटीसेप्टिक या स्याही फेंकने के लिए हिरासत में लिया गया था।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story