विश्व

परमाणु हथियारों के संभावित इस्तेमाल के लिए समाज को तैयार कर रहा रूस: जेलेंस्की

jantaserishta.com
8 Oct 2022 11:14 AM IST
परमाणु हथियारों के संभावित इस्तेमाल के लिए समाज को तैयार कर रहा रूस: जेलेंस्की
x
कीव (आईएएनएस)| यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की का मानना है कि रूसी अधिकारियों ने परमाणु हथियारों के संभावित इस्तेमाल के लिए समाज को तैयार करना शुरू कर दिया है, लेकिन साथ ही यह भी कहा कि वे ऐसा कभी नहीं करना चाहते है।
कीव में राष्ट्रपति कार्यालय में बीबीसी के साथ एक साक्षात्कार में, जेलेंस्की ने शुक्रवार को कहा, "रूस द्वारा उठाया गया यह कदम समाज के लिए बेहद खतरनाक है।"
उन्होंने कहा, "वे ऐसा करने के लिए कभी तैयार नहीं होंगे, लेकिन वे संवाद शुरू करना जरुर चाहेंगे। वे नहीं जानते कि वे इसका इस्तेमाल करेंगे या नहीं। मुझे लगता है कि इसके बारे में बोलना भी खतरनाक है।"
साक्षात्कार के दौरान, राष्ट्रपति ने रूस पर हमले का आह्वान करने से भी इनकार किया। उन्होंने यह दावा किया है कि उनके पहले बयान का 'गलत अनुवाद' किया गया था।
उन्होंने बीबीसी को बताया, "उस अनुवाद के बाद, रूसियों ने चीजों को अपने तरीके से किया, जिस तरह से उनके लिए उपयोगी है और इसे अन्य दिशाओं में पुन: अनुवाद करना शुरू कर दिया।"
उन्होंने आगे जोर देकर कहा कि रूस की धमकियों के खिलाफ कार्रवाई की अब जरूरत है, क्योंकि यह विश्व के लिए जोखिम है।
उन्होंने दावा किया, यूरोप के सबसे बड़े परमाणु स्टेशन, जापोरिज्जिया परमाणु ऊर्जा संयंत्र पर कब्जा किया गया। जिसे राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने रूसी संपत्ति में बदलने की।
जेलेंस्की ने बीबीसी को बताया, "दुनिया रूसी कब्जेदारों की कार्रवाइयों को तत्काल रोक सकती है।"
जेलेंस्की ने यह भी कहा कि पुतिन संभावित परमाणु हमले से नहीं बल्कि अपने समुदाय और अपने लोगों से डरते हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story