विश्व

नाटो के खिलाफ साइबर हमले की तैयारी में रूस: ब्रिटेन

jantaserishta.com
24 Nov 2024 2:01 PM IST
नाटो के खिलाफ साइबर हमले की तैयारी में रूस: ब्रिटेन
x
लंदन: रूस यूक्रेन के समर्थन को कमजोर करने के लिए यूनाइटेड किंगडम और अन्य नाटो सदस्यों पर साइबर हमले करने की तैयारी कर रहा है। ब्रिटिश सरकार के एक वरिष्ठ मंत्री ने यह दावा किया है।
मीडिया रिपोट्स के मुताबिक डची ऑफ लैंकेस्टर के चांसलर पैट मैकफैडेन नाटो की अगले हफ्ते होने वाले एक बैठक में यह जानकारी साझा करेंगे कि क्रेमलिन ब्रिटेन को निशाना बना सकता है और लाखों लोगों की बिजली को गुल कर सकता है।
लैंकेस्टर हाउस में नाटो साइबर डिफेंस कॉन्फ्रेंस के लिए अपने भाषण में मैकफैडेन के इस बात पर जोर देने की उम्मीद है कि रूस अपने जियो-पॉलिटिकल एजेंडे को आगे बढ़ाने के लिए पश्चिमी साइबर सुरक्षा, विशेष रूप से यूके की कमजोरियों का फायदा उठाने में संकोच नहीं करेगा। लैंकेस्टर नाटो सदस्यों से अपील करेंगे कि वे खतरे की गंभीरता को कम न आंकें।
मैकफैडेन ने कहा, "साइबर हमले से रूस लाखों घर की बिजली गुल कर सकता है। वह बिजली ग्रिड को बंद कर सकता है। यह वह गुप्त युद्ध है जो रूस यूक्रेन के साथ लड़ रहा है।" ऐसी उम्मीद जताई जा रही है कि कैबिनेट मंत्री के रूस की यूनिट 29155 का भी जिक्र अपने भाषण में करने की उम्मीद है। यह एक सैन्य खुफिया इकाई है जिस पर यूके और पूरे यूरोप में पिछले साइबर हमलों को अंजाम देने का आरोप है। मीडिया की खबरों के मुताबिक हाल के हफ्तों में ब्रिटेन में कई काउंसिल पर साइबर हमले हुए - जिनमें से कुछ की जिम्मेदारी कथित रूप से रूस समर्थक हैकिंग ग्रुप ने ली है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story