विश्व
रूस ने एक बार फिर से 'भरोसेमंद दोस्त' चीन की तारीफ की, यूक्रेन युद्ध के बाद पहला दौरा
Rounak Dey
30 March 2022 9:36 AM GMT
x
लावरोव अफगानिस्तान की मदद के तरीकों पर चर्चा करने के लिए चीन द्वारा आयोजित बैठकों की एक सीरीज में भाग लेंगे।
यूक्रेन के साथ जारी जंग के बीच रूस ने एक बार फिर से अपने 'भरोसेमंद दोस्त' चीन की तारीफ में कसीदे पढ़े हैं। दरअसल रूस द्वारा पिछले महीने यूक्रेन पर आक्रमण शुरू करने के बाद पहली बार रूसी विदेश मंत्री अपने सहयोगी देश चीन की यात्रा कर रहे हैं।
इस दौरान रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने बुधवार को कहा कि मॉस्को और बीजिंग एक निष्पक्ष विश्व व्यवस्था की ओर अग्रसर हैं। लावरोव बुधवार तड़के पूर्वी शहर हुआंगशान में उतरे।
चीनी विदेश मंत्री वांग यी के साथ बैठक से पहले रूसी विदेश मंत्रालय द्वारा जारी एक वीडियो में, लावरोव ने कहा कि दुनिया "अंतर्राष्ट्रीय संबंधों के इतिहास में एक बहुत ही गंभीर चरण से गुजर रही है"।
लावरोव ने कहा, "वैश्विक संबंधों को फिर से आकार देने के अंत में, हम, आपके साथ, और अपने हमदर्दों के साथ एक बहुध्रुवीय, न्यायसंगत, लोकतांत्रिक विश्व व्यवस्था की ओर बढ़ेंगे।"
बैठक से पहले दोनों विदेश मंत्रियों को चीनी राज्य टीवी पर उनके राष्ट्रीय ध्वज के सामने कोहनी मिलाते हुए चेहरे पर मास्क लगाए दिखाया गया था। लावरोव अफगानिस्तान की मदद के तरीकों पर चर्चा करने के लिए चीन द्वारा आयोजित बैठकों की एक सीरीज में भाग लेंगे।
Next Story