विश्व

रूस ने यूक्रेन की संवेदनशील परमाणु सुविधा पर क‍िया ड्रोन हमला, रेड‍िएशन का खतरा

jantaserishta.com
7 Jun 2026 4:51 PM IST
रूस ने यूक्रेन की संवेदनशील परमाणु सुविधा पर क‍िया ड्रोन हमला, रेड‍िएशन का खतरा
x
नई दिल्ली: रूस ने एक बार फिर यूक्रेन के चेरनोबिल परमाणु ऊर्जा संयंत्र के आसपास के विशेष क्षेत्र पर ड्रोन हमला किया। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने बताया कि इस हमले में एक महत्वपूर्ण परमाणु भंडारण सुविधा को निशाना बनाया गया।
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने सोशल मीड‍िया प्‍लेटफॉर्म 'एक्‍स' पर पोस्ट कर कहा, ''रूस ने फिर से चेरनोबिल परमाणु ऊर्जा संयंत्र के आसपास के विशेष क्षेत्र पर हमला किया। एक 'शाहेद' ड्रोन ने केंद्रीय खर्च हो चुके ईंधन भंडारण सुविधा की एक इमारत को निशाना बनाया। यह एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील परमाणु ढांचा है और रूस की तरफ से किया गया एक बेहद निंदनीय हमला है।''
यूक्रेन के विदेश मंत्रालय, ऊर्जा मंत्रालय और सभी संबंधित सेवाएं इस बात पर काम कर रही हैं कि हमारे सभी साझेदारों को तुरंत इस घटना की जानकारी दी जाए।
राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा क‍ि रूस ने जानबूझकर इस खास परमाणु ढांचे को निशाना बनाया है। अभी तक विकिरण (रेडिएशन) का स्तर सामान्य सीमा से ऊपर नहीं पाया गया है। रूस की बेखौफता जरूर बढ़ती जा रही है, जो पहले ही सारी हदें पार कर चुकी हैं।
जेलेंस्की ने बताया क‍ि यूक्रेनी आपातकालीन बचाव दलों ने हमले के बाद इस सुविधा में लगी आग को बुझा दिया है। दुनिया को अब ऐसे नए और कड़े कदम उठाने की जरूरत है, ताकि रूस को यह महसूस हो कि उसका यह आतंकवादी युद्ध उसी पर भारी पड़ेगा।
उन्‍होंने बताया क‍ि पिछली रात रूस ने यूक्रेन के 13 क्षेत्रों में अन्य नागरिक ठिकानों पर भी हमले किए। सिर्फ इस पिछले हफ्ते में रूस ने कुल 88 मिसाइलें, 3,250 से अधिक हमला करने वाले ड्रोन और लगभग 1,800 गाइडेड हवाई बम यूक्रेन पर दागे हैं। रूस पर दबाव और बढ़ाना होगा।
वहीं, एक द‍िन पहले रूसी एयर डिफेंस फोर्स ने लेनिनग्राद इलाके में हवाई हमले के दौरान 144 यूक्रेनी ड्रोन मार गिराने का दावा क‍िया था। इलाके के गवर्नर अलेक्जेंडर ड्रोज्डेंको के अनुसार, कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ है। हालांकि, कई जिलों में ड्रोन का मलबा गिरने की खबर है, जिससे घरों को थोड़ा नुकसान हुआ है।
शुक्रवार को यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की की ओर से युद्ध समाप्त करने के उद्देश्य से बातचीत और बैठक का प्रस्ताव दिए जाने के बावजूद उनके रूसी समकक्ष व्लादिमीर पुतिन इसके लिए तैयार नहीं हुए। उन्होंने फिलहाल के लिए कीव के नेता के साथ आमने-सामने की बैठक की संभावना को खारिज कर दिया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story