
World वर्ल्ड: रूसी सेना ने यूक्रेन के कई शहरों, जिसमें राजधानी कीव भी शामिल है, पर एक साथ 367 ड्रोन और मिसाइलों से हमला किया। यह युद्ध के अब तक के सबसे बड़े हवाई हमलों में से एक था। इस हमले में कम से कम 12 लोगों की मौत हुई, जबकि दर्जनों घायल हुए हैं।
यूक्रेनी राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की ने अमेरिका सहित विश्व से रूस पर और कड़े प्रतिबंध लगाने की मांग की। उन्होंने कहा कि विश्व की चुप्पी पुतिन को प्रोत्साहित करती है।रूसी हमले के दौरान कई प्रमुख क्षेत्रों को निशाना बनाया गया, जैसे खार्किव, मिकोलाइव और टर्नोपिल। कीव में 11 लोग घायल हुए, जबकि आसपास के इलाकों में चार की मौत हुई।
यूक्रेनी वायु सेना ने बताया कि रूस ने 298 ड्रोन और 69 मिसाइलें दागीं, जिनमें से उन्होंने 266 ड्रोन और 45 मिसाइलें मार गिराईं। रूस की एयर डिफेंस ने भी यूक्रेनी ड्रोन को कई बार रोका।
यह हमला उस समय हुआ जब यूक्रेन और रूस के बीच 1000-1000 कैदियों के आदान-प्रदान का अंतिम दिन चल रहा है।





