विश्व

रूस: यूक्रेन की सेना के लिए लड़ रहे पोलैंड के भाड़े के 30 सैनिकों को मार गिराया

Neha Dani
15 April 2022 9:58 AM GMT
रूस: यूक्रेन की सेना के लिए लड़ रहे पोलैंड के भाड़े के 30 सैनिकों को मार गिराया
x
इसी हेलीकॉप्टर ने एक दिन पहले ब्रायंस्क क्षेत्र में KLIMOVO गांव पर हमला किया था।

रूस ने शुक्रवार को कहा कि उसने युद्धग्रस्त यूक्रेन के उत्तरपूर्वी क्षेत्र खार्किव में यूक्रेन की सेना के लिए लड़ रहे पोलैंड के भाड़े के 30 सैनिकों को मार गिराया है। रूसी रक्षा मंत्रालय ने कहा कि उसके रणनीतिक रॉकेट बलों ने इज्युम्सकोए गांव पर एक हमले में "पोलैंड के 30 भाड़े के सैनिकों को खत्म कर दिया।"

बताया जा रहा है कि यह गांव खार्किव शहर से ज्यादा दूर नहीं है। बता दें कि रूस ने यह दावा ऐसे समय में किया है जब उसने यूक्रेन की राजधानी कीव में और अधिक हमलों की चेतावनी दी है। रूस ने कहा है कि अगर यूक्रेन उसकी जमीन पर कोई भी अटैक करता है तो रूस राजधानी कीव को निशाना बनाएगा।
इस दौरान रूसी रक्षा मंत्रालय ने कहा कि उसने उसने 'विजर' प्लांट पर अटैक किया है। यह प्लांट एंटी-शिप मिसाइलों सहित अन्य मिसाइलों को बनाने और मरम्मत करने के लिए इस्तेमाल होता था।
रूसी सरकारी समाचार एजेंसी RIA के मुताबिक रूसी रक्षा मंत्रालय का कहना है कि उसके S-400 सिस्टम ने यूक्रेन के MI-8 हेलीकॉप्टर को मार गिराया। मंत्रालय ने कहा कि इसी हेलीकॉप्टर ने एक दिन पहले ब्रायंस्क क्षेत्र में KLIMOVO गांव पर हमला किया था।

Next Story