
x
मॉस्को: रूस ने 54 ब्रिटिश नागरिकों पर प्रतिबंध लगा दिए हैं जिनमें अधिकारी, पत्रकार और कानून प्रवर्तन प्रतिनिधि शामिल हैं। समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने शुक्रवार को रूस के विदेश मंत्रालय द्वारा जारी एक बयान का हवाला देते हुए बताया कि यह निर्णय "लंदन के शत्रुतापूर्ण रूस विरोधी कार्यक्रम" और रूसी नागरिकों और कारोबारियों के खिलाफ लगाए गए "एकतरफा" प्रतिबंधों के जवाब में लिया गया है।
मंत्रालय के अनुसार, ब्रिटिश संस्कृति, मीडिया और खेल राज्य सचिव लुसी फ्रेजर और ब्रिटेन के रक्षा मंत्रालय में राज्य मंत्री एनाबेल गोल्डी उन लोगों में शामिल हैं, जिन पर प्रतिबंध लगाया गया है। बयान में कहा गया है कि ब्रिटिश नागरिक और अंतर्राष्ट्रीय आपराधिक न्यायालय के अभियोजक करीम खान पर भी बैन लगाया गया है।
ब्रिटिश ब्रॉडकास्टिंग कॉर्पोरेशन (बीबीसी), गार्जियन मीडिया ग्रुप और डेली टेलीग्राफ के पत्रकारों को झूठी सूचना फैलाने, यूक्रेन में घटनाओं के कवरेज को दबाने का प्रयास करने के लिए प्रतिबंध सूची में शामिल किया गया है।
Tagsरूसब्रिटिश नागरिकब्रिटिश नागरिकों पर प्रतिबंधप्रतिबंधRussiaBritish citizenssanctions on British citizenssanctions
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





