
x
वॉरसॉ (आईएएनएस)| पोलैंड के प्रमुख तेल एवं गैस समूह पीकेएन ओर्लेन ने कहा है कि रूस ने द्रुजबा पाइपलाइन के जरिए पोलैंड को तेल की आपूर्ति बंद कर दी है। स्थानीय मीडिया के अनुसार, यूक्रेन में रूस के विशेष सैन्य अभियान के बाद रूस पर यूरोपीय संघ द्वारा लगाए गए प्रतिबंधों से यह पाइपलाइन मुक्त थी। लेकिन पोलैंड के यूक्रेन को लेपर्ड टैंक मुहैया कराने के बाद रूस ने सप्लाई रोक दी।
समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी ने शनिवार को कहा कि वह ऐसी स्थिति के लिए पूरी तरह तैयार है और उसकी रिफाइनरी को डिलीवरी पूरी तरह से समुद्र के जरिए की जा सकती है।
पोलिश रिफाइनर के सीईओ डैनियल ओबाईतेक ने ट्विटर पर कहा, केवल 10 प्रतिशत कच्चा माल रूस से आया है, और हम अन्य देशों से इसकी भरपाई कर लेंगे।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





