विश्व

रूस की अंतरिक्ष में परमाणु हथियार तैनात करने की योजना नहीं: पुतिन

jantaserishta.com
2 March 2024 9:16 AM IST
रूस की अंतरिक्ष में परमाणु हथियार तैनात करने की योजना नहीं: पुतिन
x

रूस की अंतरिक्ष में परमाणु हथियार तैनात करने की योजना नहीं: पुतिन

मॉस्को: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने देश के सुरक्षा परिषद के सदस्यों के साथ बैठक में कहा कि रूस की अंतरिक्ष में परमाणु हथियार तैनात करने की कोई योजना नहीं है। क्रेमलिन ने शुक्रवार को राष्ट्रपति का हवाला देते हुए कहा, "हम पहले ही अंतरिक्ष में परमाणु हथियार तैनात करने की हमारी कथित योजनाओं के बारे में कुछ पश्चिमी अधिकारियों द्वारा लगाए जा रहे झूठे आरोपों पर चर्चा कर चुके हैं।"
समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, गुरुवार को अपने वार्षिक स्टेट ऑफ द नेशन संबोधन में पुतिन ने ऐसे आरोपों को "निराधार" और "फर्जी" करार दिया। यह बयान पश्चिमी मीडिया की उन रिपोर्टों के बाद आया है, जिसमें दावा किया गया है कि अमेरिकी खुफिया डेटा से पता चला है कि रूस अंतरिक्ष में परमाणु हथियार तैनात करने की तैयारी कर रहा है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story