विश्व

रूस ने यूक्रेन की सीमा पर तैनात किए सवा लाख से ज्यादा सैनिक, मुकाबले के लिए NATO कर रहा ये काम

jantaserishta.com
14 Feb 2022 2:17 PM IST
रूस ने यूक्रेन की सीमा पर तैनात किए सवा लाख से ज्यादा सैनिक, मुकाबले के लिए NATO कर रहा ये काम
x

Russia Ukraine Conflict: रूस अब तक तीन तरफ से यूक्रेन को घेर चुका है. यूक्रेन की राजधानी कीव में मैराथन कूटनीतिक और सैन्य बैठकें हो रही हैं. अमेरिका की खुफिया एजेंसियों का कहना है कि अब रूस ने 1 लाख 30 हजार रूसी सैनिकों का जमावड़ा यूक्रेन की सीमाओं पर कर दिया है.

रविवार को अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन (Biden) ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Putin) से लगभग एक घंटे बात की, उन्हें यूक्रेन पर किसी भी तरह के सैन्य एडवेंचर के खिलाफ समझाया और चेताया भी. लेकिन व्हाइट हाउस का कहना है कि 60 मिनट लंबी चली इस बातचीत से हालात में बदलाव के कोई संकेत नहीं हैं.
अमेरिका की गुप्तचर एजेंसियों का ऐलान है कि रूस ने यूक्रेन की घेराबंद के लिए मिसाइल, एयर फोर्स, नेवी फोर्स और स्पेशल फोर्सेज को तैनात किया है. इसके अलावा हमले की स्थिति में अपने सप्लाई चेन को भी दुरुस्त किया है. रूस ने काला सागर में 6 जंगी जहाजों को भी उतार दिया है. ये जहाज उभयचर कैटेगरी में आते हैं, यानी कि ये पानी के अलावा एक और माध्यम से भी हमला करने में सक्षम है. इसके साथ ही समुद्री तटों पर रूस की ताकत में बड़ा इजाफा है.
कब हमला करने जा रहा है रूस
अब दुनिया के राष्ट्राध्यक्ष, स्वयं राष्ट्रपति जो बाइडेन और उनकी खुफिया एजेंसियां ये पता लगाने में जुटी हैं कि अमेरिका रूस पर हमला कब करने वाला है? रूस बेहद गोपनीयता से अपने कदम आगे बढ़ा रहा है. लेकिन अमेरिका की गुप्तचर एजेंसियां भी पूरी क्षमता के साथ रूस के प्लान को समझने में लगी हैं.
एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार अमेरिका के एक अधिकारी ने खुफिया जानकारियों के विशलेषण के आधार पर कहा है कि रूस बुधवार यानी कि 16 फरवरी को अपने टारगेट पर हमला कर सकता है. हालांकि यह जानकारी देने वाला अधिकारी अमेरिकी प्रशासन की ओर से मीडिया से बात करने के लिए अधिकृत नहीं था. अभी यह भी स्पष्ट नहीं है कि ये खुफिया जानकारी कितनी स्पष्ट है.
हालाकिं एक और रिपोर्ट के अनुसार रूस चीन में 20 फरवरी को विंटर ओलंपिक खत्म होने से पहले हमला कर सकता है.
इधर रूस की जंगी तैयारियां हैं तो अमेरिका भी यूक्रेन की रक्षा के लिए पूरी तैयारी कर रहा है. रविवार को अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर ज़ेलेंस्की से 50 मिनट तक लंबी बातचीत की. व्हाइट हाउस के अनुसार जो बाइडेन ने यूक्रेन को भरोसा दिया है कि अगर रूस यूक्रेन पर हमला करता है तो अमेरिका अपने सहयोगी देशों के साथ मिलकर तेजी से और बहुत जोरदार जवाब देगा.
बाइडेन ने कहा है कि यूक्रेन पर रूसी हमले का परिणाम मास्को पर सख्त आर्थिक प्रतिबंध और NATO द्वारा जवाबी कार्रवाई होगा. व्हाइट हाउस के अनुसार अमेरिका और यूक्रेन Deterrence और Diplomacy की रणनीति पर सहमत हुए हैं. यानी कि रूस से कूटनीतिक स्तर की वार्ता तो जारी रहेगी लेकिन अमेरिकी और यूक्रेन दोनों ही अपनी सैन्य तैयारी भी बढ़ाएंगे.
राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की ने अपने देश के नागरिकों को आगाह किया है कि वे किसी तरह के खौफ में न रहें क्योंकि इससे यूक्रेन की इकोनॉमी कमजोर हो सकती है. साथ ही साथ जेलेंस्की अपने रक्षा विशेषज्ञों के साथ अमेरिका और दूसरे NTAO देशों से मिल रहे हथियारों की तैनाती पर लगातार जुटे हुए हैं. इस बीच जेलेंस्की अपने सूत्रों से भी रूस की की तैयारियों पर निगाह बनाए हुए हैं. उन्होंने कहा है कि अगर आपको या किसी और के पास 16 तारीख से शुरू होने वाले 100 फीसदी रूसी आक्रमण के बारे में अतिरिक्त जानकारी है, तो कृपया वह जानकारी हमारे पास भेजें.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story