विश्व

युद्ध के बीच रूस का बड़ा कदम, अमेरिका को रॉकेट इंजन की डिलीवरी रोकी गई

jantaserishta.com
3 March 2022 5:25 PM IST
युद्ध के बीच रूस का बड़ा कदम, अमेरिका को रॉकेट इंजन की डिलीवरी रोकी गई
x

नई दिल्ली: रूस (Russia) अब अमेरिका (US) को रॉकेट इंजन नहीं देगा. रूसी अंतरिक्ष एजेंसी रॉसकॉसमॉस (ROSCOSMOS) के प्रमुख डिमित्री रोगोजिन (Dmitry Rogozin) ने कहा कि हम अमेरिका को पहले जो रॉकेट इंजन देते थे. अब वो नहीं देंगे. ऐसा इसलिए किया जा रहा है क्योंकि अमेरिका ने यूक्रेन के समर्थन में हमारे ऊपर प्रतिबंध लगाए हैं. हम उन्हें दिए 24 RD-180 इंजन की सर्विसिंग भी नहीं करेंगे. RD-181 इंजन की डिलीवरी भी नहीं होगी.

इससे पहले रूस रूसी स्पेस एजेंसी के डायरेक्टर जनरल डिमित्री रोगोजिन ने रूसी समाचार एजेंसी TASS से कहा था कि प्रतिबंधों के बाद नहीं लगता कि अमेरिका हमारे साथ वनेरा-डी मिशन (Vanera-D Mission) मिशन में काम कर पाएगा. हो सकता है कि यह मिशन हम अकेले करें या फिर चीन के साथ मिलकर पूरा करें. डिमित्री ने चीन के साथ टेक्निकल असिसटेंस को लेकर बातचीत करने के लिए बीजिंग को कुछ निर्देश भिजवाएं हैं.


रूस इस मिशन को या तो खुद पूरा करेगा. या फिर वह चीन की मदद से इसे पूरा करे. अमेरिका और उसके साथी देशों ने मिलकर चार रूसी बैंकों के एसेट्स को ब्लॉक कर दिया है. एक्सपोर्ट कंट्रोल्स पर प्रतिबंध लगा दिया है. व्हाइट हाउस के अनुसार रूस के स्पेस प्रोग्राम पर सीधे तौर पर किसी तरह का प्रतिबंध नहीं लगाया गया है. लेकिन कुछ बेहद संवेदनशील तकनीकों को रूस एक्सपोर्ट करने से रोक दिया गया है. इन तकनीकों का उपयोग स्पेस इंडस्ट्री में किया जाता है. अमेरिका ने रूस के खिलाफ सेमीकंडक्टर्स, टेलिकम्यूनिकेशन, एनक्रिप्शन सिक्योरिटी, लेजर्स, सेंसर्स, नेविगेशन, एवियोनिक्स और मैरीटाइम तकनीकों के निर्यात पर बैन लगा दिया है.
इसके पहले यूक्रेन से युद्ध करने पर यूरोपीय देशों ने रूस पर कुछ प्रतिबंध लगाए. इससे नाराज रूस ने सख्त कदम उठाते हुए फ्रेंच गुएना (French Guiana) से अंतरिक्ष संबंधी सभी कार्यक्रमों को रोक दिया है. कोरोऊ कॉस्मोड्रोम (Kourou Cosmodrome) से लॉन्च रोक दिए गए हैं. सभी तकनीकी कर्मचारियों और इंजीनियरों को वापस बुला लिया गया है.
रूसी स्पेस एजेंसी रॉसकॉसमॉस (ROSCOSMOS) के प्रमुख डिमित्री रोगोजिन ने कहा कि हमारे ऊपर लगाए गए प्रतिबंधों की वजह से हम यूरोपीय साझेदारों के साथ अपने सारे स्पेस कार्यक्रम रोक रहे हैं. कोरोऊ कॉस्मोड्रोम से अब कोई लॉन्चिंग नहीं होगी. न ही फ्रेंच गुएना में कोई तकनीकी कर्मचारी रहेगा.
डिमित्री ने कहा कि रूस फ्रेंच गुएना से सारे स्पेस लॉन्चिंग रद्द कर रहा है. अपने सारे कर्मचारियों को वापस बुला रहा है. इससे पहले भी स्पेस स्टेशन को लेकर अमेरिका और रूस में तनातनी और बयानबाजी हो चुकी है. NASA ने एक दिन पहले ही कहा था कि वह स्पेस स्टेशन और ऑर्बिटल लॉन्च को लेकर रूस के साथ काम करता रहेगा. इससे पहले डिमित्री रोगोजिन ने कई ट्वीट करके अमेरिका से कहा कि यदि आप ISS पर हमारा सहयोग बंद करेंगे तो फिर स्पेस स्टेशन को अनियंत्रित होने और अमेरिका या यूरोप पर कहीं गिरने से कौन बचाएगा.
डिमित्री ने कहा था कि ये भी आशंका है कि ये 500 टन का ढांचा भारत या चीन पर गिर जाए. क्या आप उनको इस तरह से डराना चाहते हैं? उन्होंने कहा कि आईएसएस रूस के ऊपर से नहीं उड़ता इसलिए जोखिम पूरी तरह आपका है. क्या आप उसे उठाने को तैयार हैं. डिमित्री के ऑनलाइन भावनाओं के बाद नासा ने यह बयान दिया कि अमेरिका और रूस के रिश्ते स्पेस स्टेशन को लेकर खराब नहीं हो रहे हैं. वो मिलकर काम करेंगे.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story