विश्व

कैदियों की अदला-बदली में रूस ने 100 यूक्रेनी बंदियों को किया रिहा

jantaserishta.com
11 April 2023 9:30 AM IST
कैदियों की अदला-बदली में रूस ने 100 यूक्रेनी बंदियों को किया रिहा
x
कीव (आईएएनएस)| रूस के साथ कैदियों की ताला अदला-बदली में 20 महिलाओं सहित यूक्रेन के 100 बंदियों को रूस ने रिहा किया है। यूक्रेन के अधिकारियों ने यह जानकारी दी है। समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने यूक्रेन के राष्ट्रपति कार्यालय के प्रमुख एंड्री एर्मक के हवाले से कहा कि मुक्त कराए गए लोगों में यूक्रेनी सेना के जवान, राष्ट्रीय रक्षक व नौसेना के जवान और सीमा रक्षक शामिल हैं। एर्मक ने टेलीग्राम पर लिखा, रिहा किए गए लोगों में से कुछ या तो घायल हैं या गंभीर रूप से बीमार हैं।
उन्होंने अदला-बदली समझौते के तहत यूक्रेन द्वारा रिहा किए गए रूसी सैनिकों की संख्या के बारे में कोई ब्योरा नहीं दिया।
समन्वय मुख्यालय ने कहा कि यूक्रेन ने गंभीर रूप से घायल पांच सैनिकों को जिनेवा कन्वेंशन के अनुरूप रूस को सौंप दिया।
मार्च 2022 से, रूस के साथ कैदियों की अदला-बदली के परिणामस्वरूप अब तक दो हजार से अधिक यूक्रेनी मुक्त किए गए हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story