विश्व

रूस का दावा- यूक्रेन के सुरक्षा बलों ने यहां की गोलीबारी

jantaserishta.com
6 March 2022 2:32 PM IST
रूस का दावा- यूक्रेन के सुरक्षा बलों ने यहां की गोलीबारी
x

नई दिल्ली: रूस के सुरक्षा मंत्रालय की ओर से दावा किया गया है कि Su-34 फाइटर ने यूक्रेनी सैन्य ठिकानों को तबाह कर दिया है. साथ ही कहा कि यूक्रेन के सुरक्षा बलों ने डोनबास पर गोलाबारी की. इसके पीछे की वजह ये है कि मारियुपोल में रूस ह्यूमन कॉरिडोर फिर से खोलने के लिए तैयार है.

रूसी हमले में तबाह हो गई खारकीव की मार्केट

रूसी हमलों से यूक्रेन के दूसरे सबसे बड़े शहर खारकीव में तबाही का मंजर है. यहां Novosaltivsky मार्केट रूस के हवाई हमलों में तबाह हो गई. ये तस्वीर इस बात की गवाह है कि जब हमला हुआ होगा तो वह कितना भयावह होगा. क्योंकि अब यहां मलबे के सिवा कुछ भी नहीं.
यूक्रेन का दावा-रूस के 11 हजार सैनिक मार गिराए
रूस और यूक्रेन के बीच जंग जारी है. 11 दिन से जारी इस युद्ध में भारी तबाही हो चुकी है. वहीं यूक्रेन की ओर से एक नया दावा किया गया है. यूक्रेन ने कहा है कि उसने रूस के 11 हजार सैनिकों को मार गिराया है. वहीं रूस के अपने दावे हैं. रूस कह रहा है कि उसने यूक्रेन के एयर डिफेंस सिस्टम एस-300 को उड़ा दिया है.



jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story