विश्व
रूस मनगढ़ंत बहाने से यूक्रेन पर किसी भी वक्त हमला कर सकता है, अमेरिका की चेतावनी
Bhumika Sahu
17 Feb 2022 6:14 AM GMT

x
Russia-Ukraine Conflict रूस ने यूक्रेन की सीमा से अपने सैनिकों को वापस बुलाने का दावा किया है। वहीं व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव जेन साकी ने का कहना है कि रूस कभी भी यूक्रेन पर हमला कर सकता है।
जनता से रिश्ता वेबडेस्क। रूस ने यूक्रेन की सीमा से अपने सैनिकों को वापस बुलाने का दावा किया है। रूस ने कहा है कि वो यूक्रेन की सीमा पर तैनात अपने सैनिकों और हथियारों को वापस लौटा रहा है। हालांकि, अमेरिका ने रूस के दावे को भ्रामक बताया है। अमेरिका ने कहा कि रूस कभी भी यूक्रेन पर हमला कर सकता है।
व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव जेन साकी ने कहा कि रूस मनगढ़ंत वजह का हवाला देकर यूक्रेन पर हमला कर सकता है। उन्होंने कहा कि यूक्रेन पर हमले के रूस के दरवाजे अभी भी खुले हैं। एक प्रेस वार्ता के दौरान साकी ने कहा कि रूस किसी भी वक्त यूक्रेन पर हमला कर सकता है। उन्होंने आगे कहा कि रूस के अपनी सेना को वापस बुलाने के दावे पर यकीन नहीं किया जा सकता है। सीमा पर अभी भी तनाव की स्थिति है।
अमेरिका की चेतावनी
समाचार एजेंसी एएनआइ ने सीएनएन के हवाले से कहा कि घुसपैठ के लिए एक मनगढ़ंत बहाने में डोनबास क्षेत्र में सामूहिक कब्रों के बारे में रिपोर्ट शामिल हो सकती है। साकी ने कहा कि हमें अंदेशा है कि रूस यूक्रेन पर कभी भी हमला कर सकता है। उन्होंने कहा, 'रूसी सेना सीमा पर खड़ी है। रूस क्या कहता है और क्या करता है।'
गौरतलब है कि रूस ने सैनिकों की वापसी के कुछ वीडियो जारी किए हैं। हालांकि, अमेरिका, नाटो और यूक्रेन को तैनाती में कमी होने के सुबूत फिलहाल नहीं मिले हैं। वहीं यूक्रेन सरकार ने कहा है कि उसके ठिकानों पर रूस के साइबर हमले जारी हैं। रक्षा मंत्रालय की वेबसाइट को मंगलवार को हैक किया गया था।
Next Story