विश्व

रूस ने यूक्रेन के Mykolaiv शहर पर जबरदस्‍त बमबारी की, 5 लोगों की मौत कई घायल

Neha Dani
29 July 2022 11:09 AM GMT
रूस ने यूक्रेन के Mykolaiv शहर पर जबरदस्‍त बमबारी की, 5 लोगों की मौत कई घायल
x
इकसे अलावा रूस के हमलों में मानवीय मदद के लिए बनाया गया एक प्‍वाइंट भी तबाह हो गया था। इसमें तीन लोगों घायल हुए थे। रूस लगातार यूक्रेन के कई शहरों को निशाना बना रहा है।

रूस ने यूक्रेन के Mykolaiv शहर पर जबरदस्‍त बमबारी की है। इस बमबारी में बस स्‍टेंड पर मौजूद 5 लोगों की मौत हो गई है और कई अन्‍य घायल हैं। इसकी जानकरी यहां के गवर्नर विटेली किम ने दी है। आपको बता दें कि ये शहर काला सागर के तट के नजदीक है। काला सागर से ही यूक्रेन के अनाज को बाहरी दुनिया तक पहुंचाने की कवायद चल रही है।


किम ने इसकी जानकारी देते हुए कहा है कि शुक्रवार को रूस ने एक दूसरे इलाके पर बमबारी की। जिस जगह पर बमबारी की गई वहां पर एक पब्लिक ट्रांसपोर्ट स्‍टाप था, जहां पर पांच लोग मारे गए हैं। उन्‍होंने ये जानकारी सोशल मीडिया पर साझा की है। इससे पहले उन्‍होंने इस बमबारी में चार लोगों के मारे जाने की खबर दी थी। उन्‍होंने कहा है कि इस बमबारी में सात लोग घायल हुए हैं। यहां पर बचावकार्य जारी है।

रूस के यूक्रेन पर हमलों को देखते हुए Mykolaiv के आधी आबादी शहर छोड़ कर दूसरी सुरक्षित जगह चली गइ्र है। यहां पर हर सप्‍ताह ही रूस बमबारी को अंजाम दे रहा है। ये शहर Kherson क्षेत्र में आता है और ये यूक्रेन के अंतर्गत आने वाला सबसे बड़ा शहर है। यहां से यूक्रेन की सेना रूस के खिलाफ काउंटर आपरेशन भी करती है। ये आपरेशन रूस के लिए आर्थिक और रणनीतिक तौर पर काफी अहम बताए जाते हैं। यूक्रेन के राष्‍ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्‍की ने इस शहर पर हुई बमबारी के बाद कहा कि रूस ने गुरुवार को भी इस शहर पर बमबारी कर यहां की कई इमारतों को ध्‍वस्‍त कर दिया था। इसमें कई रिहायशी इमारतें भी थीं। इकसे अलावा रूस के हमलों में मानवीय मदद के लिए बनाया गया एक प्‍वाइंट भी तबाह हो गया था। इसमें तीन लोगों घायल हुए थे। रूस लगातार यूक्रेन के कई शहरों को निशाना बना रहा है।

Next Story