विश्व

रूस ने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन समेत कई अधिकारियों को ब्लैक लिस्ट किया

jantaserishta.com
16 April 2022 4:31 PM IST
रूस ने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन समेत कई अधिकारियों को ब्लैक लिस्ट किया
x

नई दिल्ली: रूस ने ब्रिटिश पीएम बोरिस जॉनसन की देश में एंट्री पर प्रतिबंध लगा दिया है। रूसी सरकार ने यूके के प्रतिबंधों के जवाब में यह कार्रवाई की है।

समाचार एजेंसी एएफपी ने रूस के विदेश मंत्री के हवाले से बताया कि पश्चिमी देशों समेत ब्रिटेन और अमेरिका द्वारा रूस पर लगाए गए प्रतिबंधों के जवाब में यह कार्रवाई की गई है। इससे पहले रूस अमेरिका के शीर्ष नेताओं की एंट्री पर भी प्रतिबंध लगा चुका है।
गौरतलब है कि ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने हाल ही में युद्धग्रस्त यूक्रेन का अचानक दौरा किया था। इस दौरान उन्होंने रूसी हमलों से तबाह कीव का जायजा लिया। जॉनसन जेलेंस्की के साथ कीव की सड़कों पर घूमते हुए दिखे थे।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story