
कीव: जर्मन तानाशाह हिटलर को लेकर रूसी मंत्री द्वारा दिए गए एक बयान के बाद रूस बुरी तरह फंसता नजर आ रहा है। इजरायल और यूक्रेन ने रूस को लताड़ लगाई है। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने सोमवार को अपने दैनिक संबोधन में एक बार फिर से रूस को खूब खरी खोटी सुनाई। उन्होंने कहा कि ऐसा लगता है कि रूस दूसरे विश्व युद्ध के सबक भूल गया है। जेलेंस्की ने कहा, "मेरे पास कोई शब्द नहीं है... मॉस्को से किसी ने किसी तरह की प्रतिक्रिया नहीं सुनी। वहां केवल चुप्पी है ... इसका मतलब है कि रूसी नेतृत्व द्वितीय विश्व युद्ध के सभी सबक भूल गया है। या शायद उन्होंने कभी वे सबक सीखे ही नहीं।"
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





