विश्व
रूस ने 200 और अमेरिकियों के देश में प्रवेश पर लगाई पाबंदी
jantaserishta.com
12 Nov 2022 8:49 AM IST

x
मास्को (आईएएनएस)| रूस के विदेश मंत्रालय ने वाशिंगटन द्वारा लगाए गए रूस विरोधी प्रतिबंधों के जवाब में 200 और अमेरिकी नागरिकों के अपने देश में प्रवेश पर रोक लगा दी है। मंत्रालय ने शुक्रवार को एक बयान में कहा, नए ब्लैकलिस्ट किए गए लोगों में अधिकारी और उनके करीबी रिश्तेदार, कंपनियों के प्रमुख, रसोफोबिक अभियान में शामिल विशेषज्ञ और पैरवीकार शामिल हैं। समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के हवाले से मंत्रालय द्वारा जारी सूची के अनुसार अब तक 1,073 अमेरिकी नागरिकों के रूस में प्रवेश करने पर पाबंदी लगा दी गई है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





