Russia ने यूक्रेन से मांगा पुतिन के युद्धविराम प्रस्ताव पर स्पष्ट जवाब

World वर्ल्ड: क्रेमलिन ने शनिवार को यूक्रेन से राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के तीन दिन के युद्धविराम प्रस्ताव पर स्पष्ट रुख की मांग की है। रूस ने यह युद्धविराम 8 से 10 मई तक, घोषित किया है। इस दौरान मास्को के रेड स्क्वायर पर भव्य परेड का आयोजन किया जाएगा, जिसमें चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग सहित कई अंतरराष्ट्रीय नेता भाग लेंगे।
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर ज़ेलेन्स्की ने इससे पहले एक संक्षिप्त युद्धविराम को खारिज करते हुए कम से कम 30 दिनों के लिए संघर्षविराम की मांग की थी। उन्होंने यह भी कहा कि यूक्रेन रूस की धरती पर आयोजित परेड में शामिल हो रहे विदेशी नेताओं की सुरक्षा की गारंटी नहीं दे सकता।
रूसी विदेश मंत्रालय ने ज़ेलेन्स्की के बयान को "धमकी" बताया है, जबकि सुरक्षा परिषद के उपाध्यक्ष दिमित्री मेदवेदेव ने कीव को चेतावनी दी है कि अगर 9 मई को कोई हमला हुआ तो वह 10 मई की सुबह देखने के काबिल नहीं रहेगा।





