रूस और उत्तर कोरिया जून में पुनः शुरू करेंगे मास्को-प्योंगयांग ट्रेन सेवा

World वर्ल्ड: रूस और उत्तर कोरिया इस महीने मास्को और प्योंगयांग के बीच सीधे यात्री रेल सेवा फिर से शुरू करने जा रहे हैं। यह सेवा 2020 में कोविड-19 महामारी के कारण बंद हुई थी। रूसी रेलवे के अनुसार, यह ट्रेन 17 जून से महीने में दो बार चलेगी और लगभग आठ दिनों में 10,000 किलोमीटर से अधिक की दूरी तय करेगी, जो विश्व की सबसे लंबी सीधे रेल यात्रा मानी जाती है।
इसके अलावा, प्योंगयांग और रूस के खाबरोवस्क शहर के बीच भी रेल सेवा दो दिन बाद शुरू होगी। यह ट्रेन कोरियन स्टेट रेलवे द्वारा संचालित होगी, जिसमें मास्को से व्लादिवोस्तोक तक चलने वाली नियमित ट्रेन के साथ उत्तर कोरियाई यात्री डिब्बा जुड़ाया जाएगा।
कोविड-19 से पहले यह सेवा मार्च 2020 तक सक्रिय थी। दोनों देशों के बीच सैन्य और रणनीतिक सहयोग बढ़ा है, खासकर पिछले साल रूस के राष्ट्रपति पुतिन और उत्तर कोरिया के किम जोंग उन के बीच समझौते के बाद। अप्रैल में उत्तर कोरिया ने यूक्रेन युद्ध में रूस की मदद के लिए सेना और हथियार भी भेजे थे।इन देशों के बीच व्लादिवोस्तोक और रासोन के बीच भी रेल यात्री सेवा चलती है और माल परिवहन नेटवर्क भी जुड़ा हुआ है।





