विश्व

बस में बवाल, 2 महिला लेडीज इनवेअर में अंदर घुसी, फिर...

jantaserishta.com
27 Oct 2022 8:08 AM IST
बस में बवाल, 2 महिला लेडीज इनवेअर में अंदर घुसी, फिर...
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर बेहद फेमस दो महिलाओं का वीडियो वायरल हो रहा है. वह दोनों मैचिंग लेडीज इनवेअर में एक पब्लिक बस के अंदर घुस जाती हैं. महिला ड्राइवर उन्हें रोकने की कोशिश करती हैं और कहती हैं कि इन हरकतों की वजह से उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. लेकिन दोनों महिला मॉडल हड़बड़ी में बस के अंदर चली जाती हैं.

एक सोशल मीडिया स्टंट में मॉडल फ्रांसिया जेम्स और मिकायला सरविया साथ दिखती हैं. वह दोनों मैचिंग ब्लैक बॉडीसूट्स, स्टॉकिंग्स और हील्स में नजर आती हैं. बस पर चढ़ने के बाद बस की ड्राइवर से उन लोगों की बहस होती है.
बता दें कि फ्रांसिया जेम्स को इंस्टाग्राम पर 1 करोड़ से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं. वहीं मिकायला सरविया के इंस्टाग्राम पर करीब 82 लाख लोग फॉलो करते हैं.
लेकिन महिला ड्राइवर की बातों को दोनों मॉडल ने अनसुना कर दिया. दावा किया कि उन लोगों को काम पर पहुंचे में देरी हो जाएगी और चेहरे पर मास्क लगाते हुए वे दोनों हड़बड़ी में सीट पर बैठने चले गए.
महिला बस ड्राइवर ने मॉडल से कहा कि वह इस हाल में उन दोनों को बस में सफर करने की इजाजत नहीं दे सकती हैं. जब उन दोनों ने बात नहीं मानी तो महिला ड्राइवर ने चिल्लाते हुए कहा- तुम दोनों मुझे मुसीबत में फंसा दोगी. यह सब चल क्या रहा है?
हालांकि, मॉडल का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है. अब तक इस वीडियो को करीब 2 लाख लाइक मिल चुके हैं. वीडियो शेयर करते हुए फ्रांसिया जेम्स ने लिखा- हमलोग कहां काम करते हैं? सिर्फ गलत जवाब ही दीजिएगा.
वीडियो पर मॉडल्स को 3 हजार से ज्यादा कमेंट्स भी मिले हैं. एक यूजर ने लिखा- Love this! दूसरे ने लिखा- आप हमेशा मजेदार होती हैं. तीसरे ने लिखा- मैं आपका बस ड्राइवर बनना पसंद करूंगा.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story