विश्व

यूक्रेनी राष्ट्रपति के कारण बवाल, उठाया ये कदम

jantaserishta.com
3 Sept 2022 5:28 PM IST
यूक्रेनी राष्ट्रपति के कारण बवाल, उठाया ये कदम
x

न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान

नई दिल्ली: रूस और यूक्रेन के बीच छह महीने से भी अधिक समय से चल रहे युद्ध का अभी तक कोई परिणाम नहीं निकला है। इस युद्ध में यूक्रेन को भारी नुकसान जरूर हुआ है लेकिन अभी तक उसके जवान हथियार नहीं डाले हैं। रूसी सेना अपने घातक मिसाइलों और बमों के जरिए रूस के कई शहर को खंडहर में बदल दिया है। इसके बाद भी यूक्रेन रूस के साथ युद्ध करने में अभी तक पीछे नहीं हटा है। इस बीच शनिवार को यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लादिमीर जेलेंस्की (Volodymyr Zelensky) का एक ट्वीट सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है। जेलेंस्की की ओर से किए गए इस ट्वीट में मात्र एक शब्द लिखा हुआ है।
वैसे तो ट्विटर पर शब्दों की लिमिट जरूर होती है लेकिन इतना भी कम नहीं है कि केवल एक शब्द ही लिखा जा सके। व्लादिमीर जेलेंस्की की ओर से किए गए एक शब्द वाले (Zelensky One-Word Tweet) इस ट्विट में 'स्वतंत्रता' लिखा हुआ है। यूक्रेन की राष्ट्रपति की ओर से किए गए मात्र एक शब्द वाला ट्वीट सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। जेलेंस्की का यह ट्वीट यह दर्शाता है कि उन्हें आजादी चाहिए। यही वजह है कि रूस के खिलाफ लड़ाई में यूक्रेन ने अभी तक अपने हथियार नहीं डाले हैं।
जेलेंस्की का यह एक शब्द वाला ट्वीट हजार शब्दों के बराबर है। सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर लोग इसी के बारे में चर्चा कर रहे हैं। कोई यूक्रेन को सपोर्ट कर रहा है तो कोई रूस के तेवर पर सवाल उठाया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इस ट्वीट को काफी पंसद किया जा रहा है। इसे तक डेढ़ लाख से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं और करीबी 17 हजार बार रीट्विट किया गया है।
रूस ने यूक्रेन पर 24 फरवरी 2022 को हमला शुरू किया था और पिछले छह महीनों में पुतिन तथा उनके सैन्य अधिकारियों को यूक्रेन की सेना की ओर से अप्रत्याशित जवाब मिल रहा है। दक्षिणी प्रांत खेरसॉन में यूक्रेन ने 28 अगस्त, 2022 को जवाबी हमला शुरू किया। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की के वरिष्ठ सलाहकार ओलेक्सी अरेस्तोविच ने इस अभियान को धीमी गति से शत्रु को बर्बाद करने वाला बताया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story